ये दोनों बल्लेबाज जल्द बनाएंगे बड़ा स्कोर, सुनील गावस्कर ने जताई उम्मीद

Sunil Gavaskar

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन आधा हो चुका है, लेकिन भारत के दो सबसे बड़े मैच विजेता रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अभी रनों की बरसात नहीं की है। रोहित शर्मा ने जहां सात पारियों में 114 रन बनाए हैं, वहीं कोहली ने 119 रन बनाए हैं, साथ ही दोनों का स्ट्राइक-रेट भी खा नहीं रहा है। रोहित की टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है, वह भी अब तक अपने सभी सात मैच हार चुकी है।

हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर रोहित और कोहली दोनों को जल्द ही फॉर्म में लौटते हुए देखना चाहते हैं। उन्होंने माना कि मुंबई के कप्तान रोहित एक बार जब लय में आ जाएगा तो वह खूब रन बना सकता है। गावस्कर ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा निश्चित रूप से अपनी टीम पर बड़ा प्रभाव डालना चाहेंगे अगर उन्हें जीत की राह पर लौटना है।

यह भी पढ़ें- हरभजन ने बताई पंजाब की गलती, इसे बाहर करना रही सबसे बड़ी भूल

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, "फॉर्म हमेशा एक पारी से दूर रहती है। उन्होंने अभी तक 7 पारियां खेली हैं, लेकिन वैसे रन नहीं बना पाए हैं, जिसकी सबको उम्मीद रहती है। लेकिन आप सिर्फ एक पारी के जरिए अपनी फॉर्म फिर से हासिल कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस को यही उम्मीद रखनी होगी। वह क्या करेंगे, इसका असर टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी पड़ेगा। जब वह रन बनाते हैं, तो आप निश्चित हो सकते हैं कि टीम बड़े-बड़े खड़ा करेगी। उनका फॉर्म मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है।"

ipl 2022

उन्होंने आगे कहा, "यह सिर्फ उन चीजों में से एक है। जब कोई खराब दाैर से गुजरता है, तो रन बनाना मुश्किल होता है। आप साधारण गलतियां करते हैं, कभी-कभी आपको एक शानदार डिलीवरी मिलती है, और आपको एक शानदार कैच लेने को मिलता है। कभी-कभी गेंद बल्ले के अंदर से किनारा लेकर स्टंप्स पर चली जाती है।"

विराट कोहली के लिए सुनील गावस्कर ने माना कि भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। गावस्कर ने कहा, "यह कोहली के साथ भी हो रहा है। कोहली की पहली गलती उनकी आखिरी गलती साबित हो रही है। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए सिर्फ एक पारी की बात है। जब एक पारी में वह 30 रन बनाते हैं तो फिर उन्हें बड़ा स्कोर मिलेगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+