IPL 2022 : सामने आया प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

ipl 2022

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की बैठक में आईपीएल 2022 को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। आईपीएल 2022 के प्लेऑफ मुकाबले कब-कहां खेले जाएंगे, इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दे दी है। आईपीएल प्लेऑफ और फाइनल कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL में छाए, पर नहीं दिखेंगे T20 वर्ल्ड कप में एक साथ, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

यहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

पहला क्वालीफायर 24 मई को खेला जाएगा जबकि एलिमिनेटर 26 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 27 मई और फाइनल 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

22 मई को खत्म होंगे लीग मुकाबले

22 मई को खत्म होंगे लीग मुकाबले

गांगुली ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा, "जहां तक आईपीएल नॉक-आउट चरण के मैचों की बात है तो इन्हें कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। 22 मई को लीग मुकाबले खत्म हो जाएंगे। उसके बाद नॉक-आउट चरण के मैचों व फाइनल के लिए स्टेडियम में साै प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति होगी।"

लंबे समय दिखेगा खचाखच स्टेडियम

लंबे समय दिखेगा खचाखच स्टेडियम

गाैर हो कि लंबे समय बात किसी आईपीएल मैचों में स्टेडियम दर्शकों की माैजूदगी में खचाखच दिखेगा। नाॅक-आउट मैचों में 100 फीसदी दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। हालांकि, कोरोना के कारण इस आईपीएल की शुरुआत से पहले फैसला किया गया था कि 25 फीसदी दर्शकों स्टेडियम में आने की अनुमति रहेगी, लेकिन दूसरे फेज में इसे 50 फीसदी कर दिया गया था।

10 टीमें है जंग में

बता दें कि इस बार खिताब जीतने की जंग में 10 टीमें मैदान पर हैं। सीजन-15 में शामिल हुईं दो नई टीमें लखनऊ सुपरजाएंट्स व गुजरात टाइटंस जबरदस्त प्रदर्शन करती दिख रही हैं। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस लगातार 7 हार से प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर है तो चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ से प्लेऑफ बाहर होती दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+