IPL में छाए, पर नहीं दिखेंगे T20 वर्ल्ड कप में एक साथ, आकाश चोपड़ा ने बताए नाम

IPL 2022

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का रोमांच जारी है। कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं को लुभाने के लिए जोर लगा रहे हैं ताकि आगामी टी20 विश्व कप में उनकी जगह बन पाए। तो वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने भी इस बार अपने प्रदर्शन से अभी तक हुए मैचों में चाैंकाया है जो राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर चल रहे हैं। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम कैसी होगी, इसपर चर्चा जारी है। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा ने उन दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताए जो माैजूदा आईपीएल सत्र में छा तो रहे हैं, लेकिन कमाल नहीं दिखा पा रहे।

यह भी पढ़ें- IPL 2010 फाइनल के 12 साल बाद धोनी ने पोलार्ड को फिर अपने जाल में फंसाया

ये जोड़ी नहीं दिखेगी एक साथ

ये जोड़ी नहीं दिखेगी एक साथ

चोपड़ा ने कहा है कि कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन गेंदबाजी जोड़ी टी20 विश्व कप में एक साथ नहीं खेलेगी। ये जोड़ी 'कुलचा' नाम से चर्चित है। दोनों गेंदबाज आईपीएल 2022 में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचा रहे हैं। चहल राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए 17 विकेट ले चुके हैं, साथ ही पर्पल कैप पर भी कब्जा किए हुए हैं, तो वहीं कुलदीप ने अब तक दिल्ली कैपिटल (डीसी) के लिए 13 विकेट चटकाए हैं।

भले ही इन दोनों स्पिनरों का जादू दिख रहा हो, लेकिन चोपड़ा का मानना ​​है कि टी20 विश्व कप के दौरान होने वाले मैच तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर होंगे और स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलने की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि भारतीय टीम के पास वैसे ही रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जो लगातार टीम के लिए खेल रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर को देना चाहेंगे माैका

वाशिंगटन सुंदर को देना चाहेंगे माैका

चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के सवालों के जवाब देते हुए कहा, "बिल्कुल साफ है कि रविंद्र जडेजा विश्व कप में होंगे। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतर है। भारत वाशिंगटन सुंदर को भी खेलते हुए देखना चाहेगा। वह ऑफ ब्रेक का विकल्प देता है और बल्लेबाजी भी कर सकता है। विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में है तो ऐसे में प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनरों के खेलने की कोई संभावना नहीं है। आप ऐसा मत सोचो कि 'कुलचा' जोड़ी टी20 विश्व कप में एक साथ खेलेंगे।"

दोनों के साथ गलत व्यवहार किया गया

दोनों के साथ गलत व्यवहार किया गया

बता दें कि कुलदीप और चहल दोनों भारतीय टीम में पक्के ताैर पर शामिल नहीं हो पाए हैं और वे संयुक्त अरब अमीरात में हुए आखिरी टी20 विश्व कप में भी शामिल नहीं हो पाए थे। चोपड़ा ने कहा, "दोनों विकेट लेने वाले हैं और इस समय शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उनके साथ थोड़ा गलत व्यवहार किया गया है। इन दोनों में से किसी को भी भारतीय टीम में अपनी योग्यता साबित करने का नियमित मौका नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+