आखिरी गेंद पर धोनी ने दिलाई CSK को जीत, मुंबई ने बना दिया शर्मनाक रिकाॅर्ड

Recommended Video
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रोमांचक मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई को विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने मैच की आखिरी गेंद पर चाैका लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन जयदेव उनादकट बचाव नहीं कर सके।
यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

मुंबई ने बना दिया शर्मनाक रिकाॅर्ड
इसी के साथ मुंबई के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, मुंबई की यह इस सीजन में लगातार 7वीं हार रही है। इसी के साथ मुंबई आईपीएल इतिहास में लगातार शुरूआती 7 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं चेन्नई ने 7 मैचों में दूसरी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा रखीं। वहीं मुंबई की उम्मीदें प्लेऑफ में जाने के लिए खत्म होती दिखीं, क्योंकि वह अगर अपने आखिरी बचे 7 मैच लगातार जीत भी जाती है तो भी उनका पहुंचना मुश्किल ही रहेगा।

मिला था इतना लक्ष्य
इससे पहले चेन्नई ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बना सकी। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 43 गेंदों में 51 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जिसमें 3 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 21 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। कप्तान रोहित शर्मा व ईशान किशन बिना खाता खोले पवेलियन लाैटे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 4, हरितिक शोकीन ने 25, पोलार्ड ने 14 व डेनियल ने 5 तो उनादकट ने 9 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। चेन्नई के लिए मुकेश चाैधरी ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। डीजे ब्रावो ने 2, जबकि मिशेल सेंटनर और महेश तिक्षाना ने एक-एक विकेट लिया।

धोनी ने दिलाई जीत
जवाब में चेन्नई ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। चेन्नई की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायुडू ने इस बार सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 2 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 40 रन बनाए। साथ ही रॉबिन उथप्पा ने 30 रन का योगदान दिया। अंत में धोनी ने चौका लगाकर मैच जीत लिया। इस बार उन्होंने 13 गेंदों में 3 चाैके व 1 छक्के के साथ नाबाद 28 रन बनाए। उनके साथ ड्वेन प्रिटोरियस ने भी 14 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए गेंदबाजी करते हुए डेनियल सैम्स ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट ने 2 और रिले मेरेडिथ ने 1 विकेट लिया। अब अगला मैच 12 मई को मुंबई और चेन्नई के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई इस मैच में चेन्नई को मात देने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications