RCB vs KKR: तू चल मैं आया की तर्ज पर बिखरी कोलकाता, आरसीबी की गेंदबाजी के सामने टेके घुटने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का छठा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है, जहां पर चेन्नई को ओपनिंग मैच में हराने के बाद आरसीबी से लोहा लेने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम खेलने पहुंची थी, हालांकि उसके बल्लेबाजों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और तू चल मैं आया की तर्ज पर पूरी टीम बिखर गई। वहीं पहले मैच में इसी मैदान पर 205 रनों को डिफेंड करने में नाकाम रही आरसीबी की टीम के लिये उसके गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और केकेआर के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में आरसीबी के लिये कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित करते हुए केकेआर की टीम को महज 18.5 ओवर्स में 128 रन पर समेट दिया। केकेआर के बल्लेबाजों ने आज इतना ज्यादा निराश किया कि उसके खिलाड़ी पूरे ओवर्स भी नहीं खेल सके।

पावरप्ले में चमके आकाश दीप
आरसीबी के लिये आकाश दीप ने पहली सफलता दिलाने का काम किया और वेंकटेश अय्यर (10 रन) को महज 14 रन के स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर वापस पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 5वें ओवर में अजिंक्य रहाणे (9) का विकेट लेकर टीम को दूसरी सफलता दिलायी। वहीं पर आकाशदीप ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में नितिश राणा का विकेट हासिल किया। केकेआर की टीम ने पावरप्ले के अंदर 44 रन जरूर बनाये लेकिन इस दौरान अपने 3 अहम विकेट खो दिये। आकाश दीप ने अपनी पारी का अंत 3.5 ओवर, 45 रन और 3 विकेट के साथ किया।

हसरंगा ने लिया 4 विकेट हॉल
वहीं पर वनिंदु हसरंगा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर की टीम के 4 विकेट चटकाये और शुरुआती झटकों से केकेआर की टीम को उबरने ही नहीं दिया। हसरंगा ने पावरप्ले के बाद पहले श्रेयस अय्यर (13) का विकेट चटकाया तो वहीं पर सुनील नरेन (12) को आकाशदीप ने कैच किया तो शेल्डन जैक्सन को वनिंदु ने बोल्ड मारा। हसरंगा ने टिम साउथी के रूप में अपना चौथा विकेट हासिल किया और 20 रन देकर अपना स्पेल खत्म किया।

ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हर्षल पटेल
आरसीबी के लिये हर्षल पटेल ने भी शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर के स्पेल में महज 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये। खास बात यह रही कि हर्षल पटेल ने अपने पहले दो ओवर्स मेडेन फेंके और दोनों ओवर्स में एक-एक विकेट अपने नाम किया। वह आईपीएल के इतिहास में एक ही स्पेल में दो मेडेन फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने केकेआर के खिलाफ यह कारनामा करने का काम किया था।
वहीं केकेआर के लिये सिर्फ आंद्रे रसेल ने थोड़ी उम्मीद जगाने का काम करते हुए 18 गेंदों में एक चौका और 3 छक्का लगाकर 25 रनों की पारी खेली तो वहीं पर सबसे नीचे बल्लेबाजी करने आये उमेश यादव (2 चौका, एक छक्का) ने ताबड़तोड़ 18 रन बनाये और वरुण चक्रवर्ती (10) के साथ 27 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 100 रन से पार कराया।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications