'खेल के हर विभाग में पस्त हैं यह फ्रैंचाइजियां', पूर्व क्रिकेटर ने बताया कौन है IPL 2022 की सबसे कमजोर टीमें
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो गया है, जिसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों ने इस सीजन का अपना पहला मैच खेल लिया है। इस दौरान 5 टीमों को जीत तो 5 को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी 10 टीमों ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की गहरायी का प्रदर्शन जरूर कर दिया है। इस दौरान कुछ टीमों ने हार के बावजूद फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्टस को प्रभावित किया तो कुछ टीमें जीत के बावजूद छाप छोड़ पाने में नाकाम रही हैं।

मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने 61 रनों से जीत हासिल की। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गेंदबाजी में प्रभावित करने में नाकाम रही तो वहीं पर बल्लेबाजी के दौरान भी फ्लॉप साबित हुई।
और पढ़ें: अगर IPL 2022 में शामिल हो जायें ये नियम तो बदल जायेगा टूर्नामेंट, दोगुनी हो जायेगी लोकप्रियता

15वें सीजन में सबसे फ्लॉप हो सकती है हैदराबाद
जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने पहले मैच में कोई प्रभाव बना पाने में नाकाम रही तो वहीं पर पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए उस टीम का नाम बताया जो कि आईपीएल 2022 में आखिरी के दो पायदान पर रह सकती है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा,'राजस्थान रॉयल्स का जबरदस्त खेल, उसने खेल के सभी विभाग में जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया उसे देखकर लगता है कि वो इस बार टॉप 4 में रहने का दावेदार है। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है, बेहद खराब टीम कॉम्पोजिशन रही तो वहीं खेल के हर विभाग में कमजोरी नजर आयी। इस सीजन आखिरी 2 पायदान पर रहने वाली टीमों में शामिल रहने के यह निशान हैं।'

सुंदर को लेकर विलियमसन से हुई बड़ी गलती
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा था कि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का वो फैसला समझ नहीं जिसके तहत उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को 8वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया। उल्लेखनीय है कि सुंदर ने महज 14 गेंदों का सामना कर 40 रनों की पारी खेली थी।
ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए जाफर ने कहा,'वाशिंगटन सुंदर को नंबर 8 से ऊपर बल्लेबाजी करने के लिये भेजना चाहिये था, मुझे नहीं लगता कि आप उन्हें वहां पर बल्लेबाजी के लिये भेजकर कुछ भी हासिल कर रहे हैं। उन्हें पावरप्ले में कुछ ओवर्स गेंदबाजी करनी चाहिये और छठे या 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। अगर टीम को जरूरत नजर आती है तो उन्हें नंबर 3 और 4 पर भी बल्लेबाजी करायी जा सकती है। राजस्थान के खिलाफ उनकी छोटी सी पारी ने काफी आत्म-विश्वास दिया होगा।'

हैदराबाद ने की थी बेहद खराब शुरुआत
गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पहले मैच में कप्तान संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी और जोस बटलर, देवदत्त पाड्डिकल, शिमरोन हेटमायर की तेजतर्रार अहम पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिये बुरी खबर यह थी कि 11वें ओवर उसने महज 37 रन बनाकर अपने 5 विकेट को दिये थे, जबकि 16वें ओवर तक उसने 6 विकेट खोकर सिर्फ 78 रन बनाये थे। हालांकि सुंदर की आतिशी पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम 150 रन के स्कोर के करीब पहुंच सकी।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications