वो भूल जाए कि मैं टीम का कप्तान हूं, आप बहुत जल्दी परिणाम बदलते देखेंगे : शास्त्री

Ravi Shastri

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 बहुत अहम है। वो इसलिए क्योंकि इस साल ही आईसीसी टी20 विश्व कप होना है। ऐसे में सभी टीमों का मैनजमेंट उन खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है जो आईपीएल में खेल रहे हैं। भारतीय टीम में खिलाड़ियों की कमी नहीं, लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनसे बहुत उम्मीदें हैं। हालांकि भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री माैजूदा आईपीएल सत्र में उस भारतीय खिलाड़ी से थोड़ा निराश हैं जो अपनी लय भूल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई में शामिल होगा ये गेंदबाज, रोहित को अब रहेगी जीत की आस

पंत अभी तक नहीं लगा पाए अर्धशतक

पंत अभी तक नहीं लगा पाए अर्धशतक

जी हां, शास्त्री ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बात की है, जो प्रदर्शन नहीं कर रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में शास्त्री का मानना है कि कैपिटल टीम प्रबंधन को पंत को स्वतंत्र रूप से खेलने देना चाहिए। पंत ने मौजूदा सीजन में पांच मैचों में सिर्फ 144 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 146.94 का शानदार है। सभी के लिए आश्चर्य की बात यह है कि पंत ने आईपीएल 2022 में अर्धशतक नहीं बनाया है। उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर 43 है।

वो भूल जाए कि मैं कप्तान हूं

वो भूल जाए कि मैं कप्तान हूं

स्टार स्पोर्ट्स पर एक टॉक शो में शास्त्री ने बात करते हुए कहा, "मैं दिल्ली टीम में जो एक चीज देखना चाहता हूं वो यह है कि ऋषभ पंत क्रीज पर आएं और अपना स्वाभाविक खेल खेलें। वो भूल जाए कि मैं टीम का कप्तान हूं। उसे बाहर जाकर अपना स्वाभाविक खेल खेलने दें। जो अन्य अनुभवी खिलाड़ी हैं आप उनको जिम्मेदारी दें। क्योंकि अगर वह भी जिम्मेदारी लेते हैं तो इससे उनकी कप्तानी अच्छी होगी और साथ ही आप दिल्ली के लिए परिणाम बहुत जल्दी बदलते देखेंगे। "

Recommended Video

    IPL 2022: Kevin Pietersen said Virat kohli needs break to get his form back | वनइंडिया हिन्दी
    मानसिकता में बदलाव लाने की है जरूरत

    मानसिकता में बदलाव लाने की है जरूरत

    शास्त्री ने आगे कहा, ''पंत की बल्लेबाजी में हालांकि कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि उसको सिर्फ अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। वो क्रीज पर जाए थोड़ा समय दे और फिर अपना खेल खेले। कोई आधा उपाय नहीं हैं। आप जिस ऋषभ पंत को जानते हैं, उसको बदलते नहीं देखना चाहते। वह बड़े जोखिम वाले शॉट खेलते हैं, वह अपने मौके लेते हैं और आप चाहते हैं कि वह उसी अंदाज में खेलें क्योंकि यही उनके अच्छे प्रदर्शन को सामने लाता है।"

    आईपीएल में पंत के नंबरों की बात करें तो उन्होंने 89 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 35.23 की औसत से 2642 रन बनाए हैं। पंत ने सबसे कठिन फ्रेंचाइजी-आधारित क्रिकेट लीग में 15 अर्धशतक और एक शतक भी लगाया है। पंत को आईपीएल के पिछले सीजन के दौरान डीसी कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+