IPL 2022 : मुंबई में शामिल होगा ये गेंदबाज, रोहित को अब रहेगी जीत की आस

Dhawal Kulkarni

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस की हालत बेहद खस्ता नजर आ रही है। पांच बार की मुंबई टीम इस सीजन में अभी तक खेले 6 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी काफी कमजोर दिखी, जिस कारण विरोधी टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी सफल रहीं। ऐसे में अब खबर आई है कि अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : केएल राहुल को BCCI ने दिया झटका, स्टोइनिस को लगी फटकार

चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं कुलकर्णी

चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं कुलकर्णी

मेगा नीलामी में बिना बिके तेज गेंदबाज स्टार स्पोर्ट्स कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं। वह अब फिर से मैदान पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार है। सीजन के अपने पहले 6 मैच हारने के बाद अब मुंबई का प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना देखा जा रहा है। जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी तेज गेंदबाज प्रभाव नहीं डाल सकता है, जिसका खामियाजा फ्रेंचाइजी को भुगतना पड़ा। नीलामी के खत्म होने के बाद ही कई दिग्गजों ने मुंबई खेमे को कमजोर बता दिया था।

92 मैच खेलने का है अनुभव

92 मैच खेलने का है अनुभव

हालांकि, गेंदबाजी विभाग को मजबूत करने के लिए मुंबई ने कुलकर्णी को टीम में शामिल किया है क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। अब तक 33 साल के कुलकर्णी ने मुंबई, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए 92 आईपीएल मैचों में 86 विकेट लिए हैं। कुलकर्णी ने 2020 में मुंबई से 75 लाख प्राप्त किए और उन्होंने 2021 में भी टीम में अपनी भूमिका निभाई। लेकिन आईपीएल 2022 में उन्हें किसी टीम ने खरीदना जरूरी नहीं समझा था।

मुंबई पिच से वाकिफ हैं कुलकर्णी

मुंबई पिच से वाकिफ हैं कुलकर्णी

वहीं अब रोहित को कुलकर्णी के आने से जीत की आस होगी। कुलकर्णी को ज्यादा मौके मिलने की संभावना है क्योंकि मुंबई के पास मजबूत गेंदबाजों की कमी है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा, "मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने तेज आक्रमण को मजबूत करने के लिए कुलकर्णी को जोड़ने के इच्छुक थे। कुलकर्णी मुंबई से हैं। उन्हें पता है कि मुंबई और पुणे में कैसे गेंदबाजी करनी है, जहां आईपीएल-15 हो रहा है।" कुलकर्णी भले ही सबसे तेज गेंदबाज न हों, लेकिन नई गेंद को स्विंग कराने की उनकी क्षमता मुंबई को लुभा गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+