IPL 2010 फाइनल के 12 साल बाद धोनी ने पोलार्ड को फिर अपने जाल में फंसाया

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2010 के फाइनल मुकाबले के बाद कीरोन पोलार्ड को एक बार से अपने जाल में फंसा दिया। 2010 में धोनी ने पोलार्ड को फंसाने के लिए एक अजीबोगरीब फील्डिंग लगाई थी। तब पोलार्ड 9 गेंदों पर 27 रन बनाकर मुंबई को जिताने वाली पारी खेल रहे थे। तभी धोनी के भरोसेमंद सिपाही एल्बी मोर्कल 19वां ओवर फेंकने के लिए आए। तब धोनी ने मैथ्यू हेडन को मिड ऑफ पर लगाया, सीएसके पास लॉन्ग ऑन भी था। तब लोगों को समझ नहीं आया धोनी ने ये क्या किया लेकिन पोलार्ड ने गेंद सीधे हेडन के हांथों में थमाकर अपनी पारी का अंत कर दिया।

Recommended Video

    IPL 2022: MI vs CSK: धोनी ने पोलार्ड को OUT करने के लिए अपनाया पुराना तरीका | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022: MS Dhoni got out Kieron Pollard just like he did in 2010 season final

    जब पोलार्ड हाल में ही आईपीएल 2022 के 33वें मैच में भी धोनी के जाल में फंसे तब हेडन ने पुराने मामले को याद करते हुए कहा कि, वह कैच हमारे लिए अहम था, अगर नहीं लेते तो मुश्किल में फंस सकते थे। उस रात भी ओस थी। तो मैंने आज ये कैच देखा तो उस दिन को याद कर लिया। हालांकि मेरा कैच थोड़ा और स्टाइलिश था।

    यह भी पढ़ें- T20 की तूफान-आंधियों से पहले शारजाह में दिखा था सचिन का 'डेजर्ट स्टॉर्म', सब उड़ गए थे

    धोनी ने अब भी ऐसा ही किया। पोलार्ड 8 गेंदों पर एक छक्का और चौका जड़ चुके थे। धोनी ने लॉन्ग ऑन स्ट्रेट पर शिवम दुबे को बिल्कुल बाउंड्री के करीब लगाया। महेश तीक्षणा की गेंद पर पोलार्ड ने गेंद को बॉलर के सर के ऊपर से उड़ा दिया लेकिन बॉल बाउंड्री पार नहीं कर सकी और दुबे के हाथों में समा गई।

    Dhoni and pollard

    विकेट लेने के बाद धोनी जानते थे प्लान काम कर गया। उन्होंने सबके साथ मिलकर इसका जश्न मनाया।

    आईपीएल में एक बार धोनी 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे थे, तब स्टीव स्मिथ कप्तान थे और धोनी ने पोलार्ड के खिलाफ ऐसी ही फील्ड सेट की। मजेदार बात यह है कि इस बार भी ये मूव काम कर गया।

    धोनी ने गुरुवार को 40 साल की उम्र में भी जबरदस्त खेल दिखाया और चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाते हुए 13 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत के लिए 155 रनों का टारगेट दिया था पर धोनी ने सुनिश्चित किया कि मुंबई को लगातार 7वीं हार नसीब हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+