'हमें सही प्लेइंग XI मिल गई है', जीत को लेकर नीतीश राणा ने दिया बयान

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2022 के 47वें मैच में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की चाैथी जीत दर्ज की। यह जीत लगातार 5 हार के बाद उन्हें मिली है, ऐसे में बल्लेबाज नीतीश राणा ने कहा कि उनकी टीम ने बचे मैचों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन तैयार कर ली है। रिंकू सिंह 23 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेली, जिस कारण वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। रिंकी ने उस समय भूमिका निभाई जब केकेआर को लगभग नौ रन प्रति ओवर की रेट से स्कोर करने की जरूरत थी। राणा ने कहा कि रिंकू सिंह के प्रदर्शन ने कुछ बड़े नामों के न होने के बावजूद केकेआर के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दी है।
यह भी पढ़ें- ये खिलाड़ी है रिंकू का खास दोस्त, ब्रैंडन मैक्कुलम बोले- दोनों का प्रदर्शन शानदार था
नीतीश ने कहा, "हमें लगता है कि हमें सही प्लेइंग इलेवन मिल गई है। जिस सहज तरीके से हमने बिना किसी बड़े खिलाड़ी के जीत हासिल की, उसका मतलब यह है कि हमारी अच्छी प्लेइंग इलेवन तैयार है। रिंकू ने 2018 में डेब्यू करने के बाद से कभी बाहर रहे और कभी अंदर होते रहे और उसने जो अब पारी खेली है उसने हमारे लाइनअप को मजबूती दी है। जब आप हार जाते हो तो फिर लोगों के लिए प्लेइंग इलेवन के बारे में सवाल उठाना समझ में आता है। यहां तक कि हमें संदेह का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर हम मैच जीतते रहते हैं तो इस मतलब है कि प्लेइंग इलेवन सर्वश्रेष्ठ है।"

राणा ने 37 में से 48 रन बनाए और रिंकू सिंह के साथ नाबाद 66 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। राणा ने अपनी पारी को लेकर कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी में लचीलापन दिखाने की कोशिश करते हैं। राणा ने कहा,"मेरा दृष्टिकोण मैच पर निर्भर करता है। मैं लक्ष्य को ध्यान में रखता हूं, विरोधियों का गेंदबाजी आक्रमण कैसा है, यह देखकर मैं अपने खेल को ढालने की कोशिश करता हूं। मुझे आईपीएल खेलना शुरू किए हुए काफी समय हो गया है और मैं मैच बनाने की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा हूं।" अंक तालिका में सातवें स्थान पर काकेआर का अगला मुकाबला शनिवार 7 मई को पुणे के एमसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा।












Click it and Unblock the Notifications