ये खिलाड़ी है रिंकू का खास दोस्त, ब्रैंडन मैक्कुलम बोले- दोनों का प्रदर्शन शानदार था

मुंबई। आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2022 में लगातार 5 हार का सामना करने के बाद जीत का स्वाद चखने को मिल गया। कोलकाता ने 47वें लीग मुकाबले में सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी। वहीं कोच ब्रेंडन मैकुलम अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे। नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने टीम को जीत दिलाने का काम किया। दोनों ने सिर्फ 6.2 ओवर में चौथे विकेट के लिए 66 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 5 गेंदे शेष रहते जीत दिला दी। राणा जहां 48 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रिंकू को उनकी नाबाद 23 गेंदों में 42 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें- ये खिलाड़ी है रिंकू का खास दोस्त, ब्रैंडन मैक्कुलम बोले- दोनों का प्रदर्शन शानदार था

इन्हें बताया अच्छा दोस्त

इन्हें बताया अच्छा दोस्त

ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा कि रिंकू और राणा दोनों अच्छे दोस्त हैं और राणा ने बीच में अपने साथी के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद की। मैकुलम ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "दो खिालड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जो बहुत अच्छे दोस्त हैं।" वह (रिंकू) लंबे समय से फ्रैंचाइजी से जुड़ा हुआ है। उसके साथ कुछ समय बिताने के लिए हम भाग्यशाली रहे हैं। उसे खुद को साबित करने के लिए एक माैके की जरूरत थी और उसने इसे पहले मैच में ही सही बुना दिया था। पहले मैच में राणा बीच में आउट हो गए और तब रिंकू ने अपनी टीम को बहुत भरोसा दिया था।"

इनकी भी प्रशंसा की

इनकी भी प्रशंसा की

ब्रैंडन मैक्कुलम ने केकेआर के अनकैप्ड खिलाड़ी अनुकुल रॉय और शिवम मावी की भी विशेष प्रशंसा की। रॉय ने अपने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि मावी ने संजू सैमसन को आउट किया। मैक्कुलम ने कहा कि ऐसे समय में उनके लिए चयन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जब कुछ खिलाड़ी अपनी फॉर्म खो चुके हैं और अन्य चोटों से जूझ रहे हैं। मैक्कुलम ने कहा, "चयन भूमिका वास्तव में मेरे लिए अहम है। कुछ लोगों ने अपना फॉर्म और आत्मविश्वास खो दिया है, कुछ चोटिल हुए हैं। इसलिए हमें कुछ बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम पांच गेंदबाज चाहते थे और अनुकुल आए। हम मावी को टीम में चाहते थे।'' उन्होंने कहा, "अनुकुल का प्रदर्शन शानदार था, वह लंबे समय से आईपीएल में है। वह भी रिंकू के समान है, जो खुद को अच्छी तरह से आगे बढ़ाता है और उसके आगे एक अच्छा भविष्य है।"

प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

हालांकि केकेआर को अपने शुरुआती संयोजन को लेकर चिंता होगी। सोमवार को उन्होंने आरोन फिंच के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए बाबा इंद्रजीत को प्रमोट किया। दोनों ही फ्लॉप हो गए, जिस कारण मध्यक्रम पर दवाब आ गया। ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि टीम के लिए शुरुआती स्थिति एक समस्या थी और उन्हें उसपर ध्यान दने की जरूरत थी। वही लीग में कोलकाता की स्थिति की बात करें तो टीम ने 10 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अकं बना लिए हैं। उन्हें अंतिम 4 टीमों में जगह बनाने के लिए बचे आखिरी 4 लीग मुकाबलों में तीन तो जीतने ही होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+