IPL 2022: अब अगले गेम से अपनी 'सोच' में बदलाव के साथ उतरेगी पंजाब किंग्स

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: पंजाब किंग्स की टीम बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुरी तरह हारने के बाद आईपीएल 2022 की अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की तारीफ करनी होगी क्योंकि उन्होंने अपने खेमे में कोविड-19 आउटब्रेक के बावजूद बहुत जबरदस्त तरीके से यह मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। पंजाब द्वारा दिए गए 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 11वें ओवर में ही जीत चुकी थी क्योंकि डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी।

Recommended Video

    IPL 2022: DC vs PBKS: मिली करारी हार के बाद नाराज दिखे कप्तान Mayank Agarwal | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022: Jitesh Sharma says Punjab Kings will change its thinking in next game

    पंजाब किंग्स की टीम में बड़े-बड़े नामों के बावजूद एक खिलाड़ी ही उभरकर नजर आ रहा है जिसका नाम है जितेश शर्मा और यह एक विकेटकीपर है। पंजाब किंग्स की टीम में जितेश शर्मा से ज्यादा चर्चा और जलवे शाहरुख खान के थे जो महंगे बिके हुए खिलाड़ी थे लेकिन जितना निराश इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता से किया है उतना शायद ही आईपीएल में किसी और खरीद ने किया हो।

    punjab kings

    दूसरी और जितेश शर्मा अपना मौका मिलने पर लगाताक रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब की समस्या यह है कि बल्लेबाजी लाइनअप होने के बावजूद वे अपने सात में से चार मुकाबले हार चुके हैं और धीरे-धीरे प्ले ऑफ की रेस से बाहर होते जा रहे हैं। शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने इस प्रतियोगिता में केवल एक ही तरीके से बल्लेबाजी की है और वह है क्रिकेट को आक्रामक तरीके से खेलना। हम हर परिस्थिति के अनुसार ढलने की क्षमता को शायद अपना नहीं सके हैं।

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के नाम हुआ क्रिकेट का सबसे पुराना अवॉर्ड

    टीम की मौजूदा समस्या पर बात करते हुए शर्मा ने बताया कि अभी तक अपनाई जा रही प्रक्रिया पूरी तरह से सही काम नहीं कर रही है और अगले गेम में आप बदलाव देखेंगे। शर्मा कहते हैं कि हमने इस बारे में मीटिंग की है। खिलाड़ियों से मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है। आप देख सकते हैं इस टीम में हर कोई खिलाड़ी मैच विनर है और हमें एक खेल में एक या दो खिलाड़ियों के चलने की प्रतीक्षा है। हमने तय किया है कि हम खेल में खुद को सेटल करने के लिए थोड़ा समय देंगे और उसके बाद एक लंबी पारी खेलेंगे और अपना आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेंगे जो कहीं ना कहीं खो चुका है।

    पंजाब किंग शायद इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे मजबूत बल्लेबाजी लगती है उसके बावजूद भी सुपर फ्लॉप हो गए। पंजाब किंग्स को अगले मुकाबले में अंक तालिका में टॉप पर मौजूद गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है और उनके लिए आने वाली राह कतई भी आसान नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+