SRH vs RR : हैदराबाद हारा, लेकिन मालकिन काव्या ने जीता दिल, सामने आया वीडियो

Kavya

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के पांचवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर हुई। राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया। भले ही हैदराबाद की टीम मैच हार गई हो, लेकिन इस दाैरान उनकी मालकिन काव्या मारन ने फैंस का दिल जीत लिया। काव्या अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में माैजूद थीं। काव्या वैसे भी आईपीएल के दाैरान काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन जब एक बार फिर कैमरा उनकी तरफ घुमा तो फैंस उन्हें देख खुश हो गए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : केन विलियमसन पर हुआ एक्शन, शर्मनाक हार के बाद हैदराबाद को बड़ा झटका

विकेट गिरा तो झूम उठीं

काव्या के रिएक्शन का वीडियो उस समय वायरल हुआ जब राजस्थान का विकेट गिरा। राजस्थान की पारी के सातवें ओवर में हैदराबाद के गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने सलामी बल्लेबाज यास्वी जायसवाला का विकेट लिया। जैसे ही शेफर्ड ने विकेट लिया तो कैमरामैन ने काव्या मारन की ओर कैमरा किया और उनकी प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई। विकेट मिलते ही काव्या अपनी कुर्सी से उठी और चेहरे पर मुस्कान लिए ताली बजाने लगी।

देखने के लिए बेताब थे फैंस

देखने के लिए बेताब थे फैंस

मैच शुरू होने से पहले ही हैदराबाद की टीम से ज्यादा उनकी मालकिन काव्या मारन की चर्चा थी। फैंस उन्हें स्टेडियम में देखने के लिए बेताब थे। कैमरामैन ने जैसे ही उस पर कैमरा घुमाया, काव्या की प्रतिक्रिया की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जो अब खूब पसंद की जा रही हैं। काव्य आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में भी आई थी, तब से वह आए दिन लाइम्लाइट में नजर आती हैं।

काैन है काव्या

बता दें कि मैच के दौरान काव्या मारन के फैंस भी स्टैंड में नजर आए। वह उनके लिए पोस्टर लेकर पहुंचे थे। काव्या की खूबसूरती के कारण उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। काव्या ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से B.Com. किया है आैर उनके पिता कलानिधि मारन सन टीवी के मालिक भी हैं। B.Com. के बाद काव्या ने सन टीवी के कई डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप की है। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से MBA किया और भारत आकर सनराइजर्स हैदराबाद टीम को देखने लगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+