IPL 2022 : केन विलियमसन पर हुआ एक्शन, शर्मनाक हार के बाद हैदराबाद को बड़ा झटका

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-15 के 5वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम के कप्तान केन विलियमसन को जहां हार का दुख रहा तो वहीं मैच के बाद उनपर कड़ा एक्शन लिया गया, जिससे कप्तान को नुकसान भी झेलना पड़ा। दरअसल, मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए विलियमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसलिए न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के बाद इस सीजन में इस अपराध का दोषी पाए जाने वाले दूसरे कप्तान बन गए।

यह भी पढ़ें- पाॅर्न इंडस्ट्री ने बदली जिंदगी, कभी गरीबी से तंग थी कार रेसर रेनी ग्रैसी

क्या कहते हैं नियम?

क्या कहते हैं नियम?

ओवर रेट नियम काफी कड़े हैं और इसलिए, कप्तानों को घड़ी पर नजर रखनी होती है, लेकिन कई बार ओवर निकालने में देरी हो जाती है जिस कारण तय समय से पहले पारी खत्म नहीं हो पाती। पहली बार अपराध करने पर उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। यदि किसी टीम का कप्तान दो बार अपराध करता पाया जाता है, तो राशि दोगुनी (24 लाख) हो जाती है। यदि ऐसा तीसरी बार होता है, तो न केवल अधिकारी 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है, बल्कि कप्तान को एक मैच के लिए बैन भी कर दिया जाता है।

BCCI ने जारी किया बयान

BCCI ने जारी किया बयान

वहीं बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "29 मार्च को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद टीम पर अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।" बयान में आगे कहा गया, "आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन का यह टीम का पहला अपराध था। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।"

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

वहीं मैच की बात करें तो पुणे में पहले बल्लेबाजी करते हुए, मेन इन पिंक ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विके खोकर 210 रन बना दिए। कप्तान संजू सैमसन ने जहां शानदार अर्धशतक जमाया, वहीं यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेटमायर ने भी अहम योगदान दिया। जवाब में, हैदराबाद ने पडिक्कल के एक विवादास्पद कैच के कारण दूसरे ही ओवर में कप्तान विलियमसन के रूप में विकेट खो दिया। एडेन मार्कराम और वाशिंगटन सुंदर ने पारी के अंतिम छोर पर अच्छी पारियां खेली लेकिन उनके प्रयास से एसआरएच की हार का अंतर कम हो सका। नतीजतन हैदराबाद की टीम 7 विकेट खोकर 149 रन बनाते हुए 61 रनों से हार गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+