IPL 2022 : केएल राहुल को BCCI ने दिया झटका, स्टोइनिस को लगी फटकार

IPL 2022

नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल को मंगलवार (19 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इस कारण बीसीसीआई द्वारा राहुल पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही राहुल के साथी मार्कस स्टोइनिस को भी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 40 साल की उम्र में पूर्व स्पिनर का हुआ निधन

इसलिए लगी स्टोइनिस को फटकार

इसलिए लगी स्टोइनिस को फटकार

स्टोइनिस को इसलिए फटकार लगी है क्योंकि उन्हें मैदान पर अंपायर के फैसले के प्रति बहस करते हुए पाया गया। स्टोइनिस तब गुस्सा हुए थे जब आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने ट्रामलाइन के बाहर गेंद फेंकी। लेकिन अंपायर ने इसे वाइड बाॅल नहीं दिया। यह देख सिर्फ स्टोइनिस ही नहीं, बल्कि फैंस भी हैरान थे। अगली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आउट हो गए और उनकी हताशा चेहरे पर साफ झलक रही थी। दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

दोनों ने स्वीकार किया अपराध

दोनों ने स्वीकार किया अपराध

आईपीएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान, केएल राहुल पर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। राहुल ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है।"'

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

वहीं स्टोइनिस को लेकर कहा, "मार्कस स्टोइनिस को फटकार लगाई गई है। स्टोइनिस ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया। मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।'' स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए। मैच की बात करें तो आरसीबी ने 18 रनों से जीत दर्ज की। गुजरात की टीम 182 रनों का पीछा करने में विफल रही। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64 गेंदों में 96 रन बनाए, जिसकी बदाैलत आरसीबी 6 विकेट खोकर 181 रन बना सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+