INDW vs NZW: बेकार गई ऋचा घोष की विस्फोटक पारी, क्लीन स्वीप की कगार पर भारत

नई दिल्ली। अगले महीने से न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जाने महिला वनडे विश्वकप की तैयारियां करने पहुंची भारतीय महिला टीम का लगातार शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ विश्वकप से पहले एक मैच की टी20 और 5 मैच की वनडे सीरीज खेलने पहुंची भारतीय महिला टीम को अब तक एक भी मैच में जीत नहीं मिल सकी है, जिसकी वजह से वो फिलहाल क्लीन स्वीप की कगार पर खड़ी हुई है। शुक्रवार को खेले गये तीसरे वनडे में हार के बाद भारतीय महिला टीम सीरीज को गंवा चुकी थी लेकिन बचे हुए मैचों में जीत हासिल कर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचने का मौका था।

IND vs NZ
Photo Credit: PhotosportNZ

हालांकि मंगलवार को जब मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड की महिला टीम से हुआ तो एक बार फिर से कीवी टीम भारत पर भारी पड़ती नजर आयी और उसने 63 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली है। बारिश से प्रभावित होने के चलते यह मैच घटाकर 20 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर खड़ा किया और जवाब में भारतीय महिला टीम 17.5 ओवर्स में 128 रन पर सिमट गई।

और पढ़ें: धमकी मामले में पत्रकार को लेकर रिद्धिमान साहा ने तोड़ी चुप्पी, नाम के खुलासे पर जानें क्या कहा

कीवी बैटर्स ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर पीटा

कीवी बैटर्स ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर पीटा

न्यूजीलैंड की टीम ने एक मैच की टी20 सीरीज को भी अपने नाम किया था जिसके बाद अब वो भारत को क्लीन स्वीप करने की कगार पर है। महिला विश्वकप से पहले भारत के लिये इस तरह की हार आत्म-विश्वास को भारी चोट पहुंचा सकती है। ऐसे में वो बचे हुए आखिरी मैच में किसी भी तरह से जीत हासिल कर सीरीज का अंत करना चाहेगी। क्वीन्सटाउन के मैदान पर खेले गये इस मैच में बारिश के चलते लंबे समय तक मैच शुरू नहीं हो सका और जब मैदान खेलने लायक हुआ तो अंपायर्स ने ओवर्स की संख्या को घटाकर 20 कर दिया।

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, हालांकि यह फैसला उनकी टीम को कुछ खास रास नहीं आया। न्यूजीलैंड के बैटर्स सोफी डिवाइन (32), सूजी बेटस (41), एमिलिया केर (68) और एमी सदरवेट (32) की विस्फोटक पारियों के दम पर कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान कीवी बैटर्स ने 28 चौके और 3 छक्के लगाये।

19 रन पर भारत ने खो दिये अपने 4 विकेट

19 रन पर भारत ने खो दिये अपने 4 विकेट

192 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले 5 ओवर्स में बिना कोई खास रन बनाये अपने टॉप 4 बैटर्स का विकेट खो दिया। इसकी शुरुआत हेली जेन्सन ने अपने पहले ही ओवर से की जिसमें उन्होंने शैफाली वर्मा (7) को ओवर की आखिरी गेंद पर कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा तो वहीं अगले ओवर में जेस केर ने यशिका भाटिया का विकेट हासिल किया। तीसरे ओवर में जेंसन ने फिर से शानदार गेंदबाजी करते हुए पूजा वस्त्राकर का विकेट चटकाया तो वहीं पांचवे ओवर में स्मृति मंधाना (13) भी पवेलियन लौट गई। जेंसन ने इस दौरान 3 विकेट चटकाये और भारतीय टीम महज 19 रन पर अपने 4 विकेट खो बैठी।

घोष ने लगाई सबसे तेज फिफ्टी, फिर भी हारा भारत

घोष ने लगाई सबसे तेज फिफ्टी, फिर भी हारा भारत

पावरप्ले के अंदर 4 विकेट खोने और रन न बना पाने के झटके से कप्तान मिताली राज और ऋचा घोष ने उबारने का काम किया और पांचवे विकेट के लिये 77 रनों की साझेदारी कर डाली। इस दौरान ऋचा घोष ने महज 26 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत की ओर से वनडे में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला बैटर बनी तो वहीं पर मिताली राज ने भी 28 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन का योगदान दिया। हालांकि जेंसन ने यहां पर भी साझेदारी को तोड़ने का काम किया और घोष का विकेट चटकाया। इसके बाद भारतीय टीम संभल नहीं सकी और 17.5 ओवर्स में 128 रन पर ऑल आउट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+