India Vs Zimbabwe: के एल राहुल को मिली जिम्बाब्वे सीरीज की कमान तो भड़के लोग, कहा-'ये शिखर धवन का अपमान है'
नई दिल्ली, 12 अगस्त। इंडिया और जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज 18 अगस्त से शुरू होने जा रही है और इसी सीरीज से ठीक पहले केएल राहुल फिट हो गए हैं और टीम से बतौर कप्तान जुड़ भी गए हैं। इस बात का ऐलान खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को किया था। जिसके बाद कुछ लोग ट्विटर पर भड़क गए और वो बीसीसीआई और केएल राहुल को ट्रोल करने लगे क्योंकि राहुल से पहले शिखर धवन को इस सीरीज का कैप्टन बनाया गया था लेकिन जैसे ही केएल राहुल फिट हुए शिखर धवन से कप्तानी छीन ली गई।

केएल राहुल और बीसीसीआई पर भड़के लोग
बस धवन के फैंस को ये बात रास नहीं आई और वो बुरी तरह से इस बात के लिए केएल राहुल और बीसीसीआई पर भड़क गए। लोगों का कहना है कि 'केएल राहुल टीम इंडिया के वाइस कैप्टन हैं, ऐसे में अगर वो टीम में वापसी कर रहे थे तो उसी पोस्ट पर आते, उनकी वापसी का स्वागत है लेकिन शिखर धवन जैसे सीनियर प्लेयर के साथ ये बर्ताव बर्दाश्त नहीं हो रहा है।'

' धवन टीम इंडिया के शानदार प्लेयर हैं'
कुछ लोगों ने कहा कि 'शिखर धवन टीम इंडिया के शानदार प्लेयर हैं, उन्होंने कई बार विश्वपटल पर भारत को इतराने का मौका दिया है, ऐसे में उनसे कप्तानी छीन लेना, उनका अपमान करना है। धवन ये बर्ताव डिजर्व नहीं करते हैं।'

3 मैचों की वनडे सीरीज में रचा था इतिहास
आपको बता दें कि धवन की कप्तानी में ही हाल ही में टीम इंडिया ने विंडीज (IND vs WI) को उसके घर में 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराकर नया इतिहास रचा था। इस सीरीज के दौरान धवन के बल्ले से भी काफी रन बने थे। ऐसे में अब जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज में उनसे कमान छीन ले लेना उनके फैंस को नागवार गुजर रहा है। अब वो टीम के उपकप्तान होंगे।

ये ही सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे - 18 अगस्त
- दूसरा वनडे - 20 अगस्त
- तीसरा वनडे- 22 अगस्त

क्या हुआ था केएल राहुल को?
केएल राहुल का पहले हार्निया का ऑप्रेशन हुआ था, फिर उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कोरोना हो गया था , जिसकी वजह से वो टीम से बाहर ही थे। जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज के टीम सेलेक्शन से पहले भी वोपूरी तरह से ठीक नहीं थे इसलिए उन्हें इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया गया था और कप्तानी धवन को सौंपी गई थी।
अब ये है टीम
- केएल राहुल (कप्तान)
- शिखर धवन (उप-कप्तान),
- रुतुराज गायकवाड़,
- शुभमन गिल,
- दीपक हुड्डा,
- राहुल त्रिपाठी,
- ईशान किशन (विकेटकीपर),
- संजू सैमसन (विकेटकीपर),
- वाशिंगटन सुंदर,
- शार्दुल ठाकुर,
- कुलदीप यादव,
- अक्षर पटेल,
- अवेश खान,
- प्रसिद्ध कृष्णा,
- मोहम्मद सिराज,
- दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications