IND vs WI: 2nd T20 को दिलचस्प बनाएंगे ये चार गेंदबाज और दो जबरदस्त ऑलराउंडर्स

IND vs WI 2nd T20: भारत वेस्टइंडीज का मुकाबला अगर टी20 मैच है, तो ये अपने आप में किसी भी जगह पर दिलचस्प होता है। कैरेबियन पॉवर हिटर को आप दरकिनार नहीं कर सकते।

ले-देकर यही वो फॉर्मेट है जहां अभी भी वेस्टइंडीज टीम की फैन फॉलोइंग दुनिया में है। उन्होंने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर इस दौरे पर खुद को फिर से जिंदा किया है।

India vs West Indies

दूसरे टी20 में बल्लेबाजों के बहाव के रोकने के लिए ये चार गेंदबाजों बहुत अहम होने जा रहे हैं-

युजवेंद्र चहल- लेग स्पिनर ने पहले टी20 मुकाबले में दो विकेट निकाले थे, बढ़िया गेंदबाजी की थी। वे कायल मेयर्स और शिमरोन हेटमायर को भी करियर में कई बार आउट कर चुके हैं, साथ ही पॉवरप्ले में भी गेंद फेंक सकते हैं।

अर्शदीप सिंह- बाए हाथ का तेज गेंदबाज टी20 के लिए परफेक्ट नजर आता है जहां वे नई गेंद और डेथ ओवर दोनों जगह काम आते हैं। टीम उन्हें फिर से आजमाना चाहेगी।

रोमारियो शेफर्ड- पिछले मैच में कसा हुआ अंतिम ओवर फेंकने वाला कैरेबियन बढ़िया फॉर्म में है। भारत के बड़े बल्लेबाजों के सामने रोमारियो एक और परीक्षा देने के लिए रेडी हैं।

ऑबिद मैकॉय- ये खिलाड़ी गेंदों से काफी विविधता निकाल सकता है। उन्होंने पहले मैच में भारत के बल्लेबाजों को तंग किया है। आप पॉवरप्ले में भी उन पर भरोसा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs WI 2nd T20: युवा सितारों का मुकाबला, जानिए किन बल्लेबाजों के बीच होगा आज का दंगल

ये मुकाबला इन दो ऑलराउडर्स पर बात किए बगैर अधूरा होगा-

हार्दिक पांड्या- गेंद और बल्ले दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन का दम रखने वाले भारतीय कप्तान इस बार बॉलिंग में पिच के सुस्त नेचर का फायदा उठा सकते हैं। वे थोड़ा ऊपर आए तो बल्ले से रनों की बौछार की उम्मीद तो हमेशा ही रहती है।

जेसन होल्डर- पिछले प्लेयर ऑफ द मैच खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक के विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजों के डबल झटके दिए थे। जेसन को बल्ले से कमाल करते देखना और भी सुखद होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+