IND vs WI 2nd T20: युवा सितारों का मुकाबला, जानिए किन बल्लेबाजों के बीच होगा आज का दंगल

India vs West Indies 2nd T20i: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला है, जो गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी, क्योंकि वे शुरुआती मुकाबला हार चुके हैं।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में युवा भारतीय टीम पहले मैच में दो डेब्यूटेंट लेकर उतरी थी, और वेस्टइंडीज ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार भी चार बल्लेबाजों पर खास नजर रहेगी-

India vs West Indies

सूर्यकुमार यादव- यादव टी20 के टॉप बल्लेबाज हैं, लेकिन पहले मैच में 21 गेंदों पर 21 ही रन बना पाए थे। उनको इस फॉर्मेट में बहुत लंबे समय तक रनों से दूर रखना संभव नहीं है।

तिलक वर्मा- मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद बाए हाथ के युवा ने भारत के लिए भी पहले टी20 में 39 रनों की सर्वोच्च पारी खेली थी। वे दूसरे मुकाबले में भी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

निकोलस पूरन- विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ने पहले मैच में अच्छे 40 प्लस रन किए थे। बहुत अच्छी फॉर्म में मौजूद बाए हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को रोकना भारत की सफलता की कुंजी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, कौन होंगे शामिल, कौन होंगे बाहर?

ईशान किशन/यशस्वी जायसवाल- ईशान इस दौरे पर बढ़िया लय में रहे हैं। अगर भारत यशस्वी को भी मौका देना चाहता है, तो ये उनके सही मंच है, जहां वे टेस्ट मैचों में धमाका कर चुके हैं और कैरेबियन लैंड पर एक और फॉर्मेट में पताका लहराने के लिए रेडी हैं।

भारत की संभावित इलेवन कैसी हो सकती है: ईशान किशन/ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, और मुकेश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+