'सर, मुझे बख्श दो', जानें क्यों पत्रकार पर भड़क गये सूर्यकुमार यादव

Recommended Video
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा के कप्तानी वाली भारतीय टीम एक बार फिर से मैदान पर उतरकर जीत की लय को बरकरार रखने के लिये तैयार है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज की कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकी थी और 176 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई थी। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन अचानक से 4 विकेट गिर जाने के बाद सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा के दम पर 6 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: INDW vs NZW: ओपनिंग मैच में भारत पर भारी पड़ी कीवी टीम, 18 रन से हराया
भारतीय टीम ने महज 28 ओवर्स में मैच को खत्म कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और अब सीरीज के दूसरे मैच में बुधवार को जीत के साथ अजेय बढ़त बनाना चाहेगी। इस बीच मंगलवार को जब सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की तो इशारा किया कि भारतीय टीम अगले मैच में भी आक्रामक रवैये के साथ ही खेलने उतरेगी।
और पढे़ं: IND vs PAK: रमीज राजा के प्रस्ताव पर जय शाह ने दिया दो टूक जवाब, 4 नेशन सीरीज को लेकर साफ किया रुख

अटैकिंग एप्रोच के साथ करेंगे नये अध्याय की शुरुआत
सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के मध्यक्रम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे भारत ने एक बार फिर साफ किया कि टी20 के युग में वनडे क्रिकेट को खेलने का सही एप्रोच क्या है। सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि आने वाले मैचों में भी उनकी टीम इसी एप्रोच के साथ खेलेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि अहमदाबाद की पिच पर पहले बल्लेबाजी करना इतना मुश्किल नहीं है।
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि हमने अपने लिये चीजें काफी आसान रखी, हमने जिस तरह से पिछले मैच में बल्लेबाजी की उसी एप्रोच को हम आगे आने वाले मैचों में भी जारी रखना चाहेंगी। अगर हमें पहले बल्लेबाजी करनी पड़ती है तो हम कोशिश करेंगे कि अंत तक खेलकर ऐसा स्कोर खड़ा करें जिसका बचाव किया जा सके। लेकिन मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में जिस अंदाज में बल्लेबाजी की वह पूरी तरह से परफेक्ट थी।'

जर्नलिस्ट पर भड़के सूर्यकुमार यादव
इस बीच एक पत्रकार ने सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिनिशर माइकल बेवन के बीच चल रही तुलना को लेकर सवाल किया जिस पर सूर्यकुमार भड़क उठे। उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये मैच खत्म करने की काबिलियत को देखते हुए दिग्गज क्रिकेटर्स ने उनकी तुलना माइकल बीवन से करनी शुरू कर दी है।
सूर्यकुमार ने इस सवाल पर कहा,' सर, मुझे बख्श दो, मुझे सूर्यकुमार यादव ही रहने दीजिये..मैंने अभी मुश्किल से भारत के लिये 5-7 मैच खेले हैं, लेकिन हां मैं कोशिश कर रहा हूं, जिस भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को मिले, या फिर किसी भी परिस्थिति में उतरना पड़े, मैं उसे जीत दिला सकूं। यही कोशिश रहेगी। इतना ही नहीं अगर पहले बल्लेबाजी भी करनी पड़ी तो मैं यही करना चाहूंगा। मैं खुद को एक्सप्रेस करने की कोशिश करूंगा और उसी निडर अंदाज से बल्लेबाजी करूंगा, जैसा कि मैं हूं।'

जानें कैसे बल्लेबाजी क्रम से नहीं पड़ता फर्क
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिये खेले गये 6 टी20 और वनडे मैचों में तीसरे, चौथे और छठे पायदान पर बल्लेबाजी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी वो पांचवे पायदान पर उतरे थे। सूर्यकुमार के बल्लेबाजी क्रम में किसी भी नंबर पर उतर कर खेलने की क्षमता ने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूत किया है और 2021 की वो अब तक की सबसे बेहतरीन खोज साबित हुए है। बल्लेबाजी क्रम में फर्क न पड़ने के सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा कि उनका यह हुनर अभ्यास के बाद मिला है और इसी प्रैक्टिस के चलते उनके पास शॉटस की अच्छी खासी रेंज मौजूद है।
उन्होंने कहा,'यह सब प्रैक्टिस के बाद आता है, मेरा मतलब है कि यह उतना मुश्किल नहीं है, मुझे पता था कि मुझे अपने कुछ स्ट्रोक्स पर काम करना है, जहां पर मुझे रन मिल सकते हैं, तो मैंने उन पर ध्यान दिया और नेट्स पर धीरे-धीरे काम करना जारी रखा। कई सारे मैच सिमुलेशन किया और जब मैं वापस घर आया था तो बहुत सारी प्रैक्टिस के बाद यह अब नैचुरल हो गया है।'
-
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications