IND vs WI: पहले वनडे मैच में कोहली के फ्लॉप शो पर भड़के गावस्कर, दे डाली 'विराट' चेतावनी

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है, जिसका पहला मैच रविवार को अहमदाबाद के मैदान पर खेला गया। भारतीय क्रिकेट टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर वनडे इतिहास का अपना 1000वां मैच खेला और 6 विकेट से जीत हासिल कर 1000 एकदिवसीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। भारतीय टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पहले 176 रन के स्कोर पर कर दिया और फिर इस छोटे से लक्ष्य को 4 विकेट खोकर महज 28 ओवर में चेज कर डाला। भारत के लिये जहां गेंदबाजी में चहल और सुंदर की फिरकी ने दम दिखाया तो वहीं पर प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने भी शानदार बॉलिंग की।
और पढ़ें: पिता की नौकरी गई, अकादमी जाना था मुश्किल, कोरोनो ने भी नहीं छोड़ा, पर बेटे ने जीतकर दिखाया वर्ल्ड कप
वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा (60), सूर्यकुमार यादव (34), ईशान किशन (28) और दीपक हुड्डा (26) की अहम पारियों के चलते भारत ने आसान जीत हासिल की। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से फ्लॉप नजर आये, जिन्होंने 4 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाये और फिर केमार रोच को थमा कर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: IND vs WI: ऐतिहासिक मैच में वाशिंगटन सुंदर ने किया ड्रीम कमबैक, बताया कैसे मिली वापसी में मदद

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज भी अपना रहे थे यही रणनीति
वहीं विराट कोहली के खराब प्रदर्शन को देखने के बाद टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भड़क गये है और उन्होंने इसको लेकर किंग कोहली को बड़ी चेतावनी भी दे डाली है। पहले विकेट के लिये 84 रनों की साझेदारी करने के बाद रोहित शर्मा आउट होकर वापस पवेलियन लौटे थे, जिसके बाद कोहली मैदान पर आये और अल्जारी जोसेफ की पहली दो शॉर्ट पिच गेंदों पर दो चौके लगाकर घरेलू सरजमीं पर 5000 वनडे रनों के आंकड़े को पार कर लिया। तीसरी गेंद खाली रहने के बाद चौथी गेंद पर कोहली फाइन लेग के ऊपर से शॉट लगाने गये लेकिन मिसटाइम होने की वजह से बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद डीप में खड़े फील्डर के पास पहुंच गई।
पहले मैच में भारतीय टीम को मिली जीत के बाद सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए विराट कोहली की बल्लेबाजी में गलतियां गिनाई और कहा कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाज भी पिछले महीने खेली गई वनडे सीरीज में इसी रणनीति के साथ गेंदबाजी कर रहे थे।

किसी भी गेंद को छोड़ना नहीं चाहते हैं कोहली
सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली किसी भी शॉर्ट गेंद को छोड़ना नहीं चाहते हैं और न ही चाहते हैं कि वो खाली जाये, इसी वजह से वह हुक शॉट खेलने के लिये जाते हैं। आजकल गेंदबाज ज्यादा चालाक हो गये हैं और बल्लेबाज के खिलाफ ज्यादा वैराइटी से बॉल फेंकते हैं। गावस्कर ने कोहली को सावधान करते हुए कहा कि सीरीज के बचे हुए मैचों में उन्हें ऐसी गेंदों से सतर्क रहना होगा।
उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीकी गेंदबाज भी वनडे क्रिकेट में कोहली के सामने यही करना चाहते थे, टेस्ट क्रिकेट में शायद नहीं पर वनडे सीरीज में वो बाउंस के साथ परेशान करने की कोशिश कर रहे थे। विराट कोहली उन बल्लेबाजों में से हैं जिन्हें गेंद को छोड़ना पसंद नहीं है और वो हुक शॉट खेलना पसंद करते है, यही वजह है कि वो इस गेंद पर अपना संतुलन खो बैठते हैं।'

बचे हुए मैचों के लिये बेहतर करनी होगी तैयारी
गौरतलब है कि भारतीय टीम को वनडे सीरीज के बचे हुए 2 मैच इसी मैदान पर 9 फरवरी और 11 फरवरी को खेलने हैं, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी तो वहीं पर विराट कोहली बल्लेबाजी में अपनी खोयी हुई लय हासिल करना चाहेंगे।
इसे देखते हुए गावस्कर ने कोहली को चेतावनी देते हुए कहा,'पहले मैच में विराट कोहली शॉर्ट बॉल पर हुक शॉट लगाने में कामयाब नहीं हो सके, क्योंकि वह गेंद की ऊंचाई को पढ़ पाने में नाकाम रहे। गेंद उनकी उम्मीद से थोड़ा ज्यादा उछल गई, जिसकी वजह से बल्ले के बीच के बजाय किनारा लेकर उठ गई और वो कैच होकर आउट हो गये। मुझे लगता है कि कोहली को बचे हुए मैचों में ऐसी गेंदों का सामना ज्यादा करना पड़ेगा, जिसकी तैयारी करने के लिये उन्हें या तो खुद को ज्यादा बेहतर करना होगा या फिर वो ऐसी गेंदों को छोड़ने की कला भी सीख जायें, वरना ये उनकी कमजोरी में तब्दील हो सकता है।'












Click it and Unblock the Notifications