IND vs WI: ऐतिहासिक मैच में वाशिंगटन सुंदर ने किया ड्रीम कमबैक, बताया कैसे मिली वापसी में मदद

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेलने आयी वेस्टइंडीज की टीम ने दौरे का आगाज 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ किया है जिसका पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। क्रिकेट के लिहाज से यह मैच काफी ऐतिहासिक साबित हुआ, क्योंकि भारतीय क्रिकेट के लिये यह मैच वनडे इतिहास का 1000वां मुकाबला रहा। भारत ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की और 2022 में खेले गये अब तक के मैचों में पहली जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर ने भी वापसी की, तो वहीं पर दीपक हुड्डा को डेब्यू करने का मौका मिला।
और पढ़ें: पिता की नौकरी गई, अकादमी जाना था मुश्किल, कोरोनो ने भी नहीं छोड़ा, पर बेटे ने जीतकर दिखाया वर्ल्ड कप
भारतीय टीम के लिये यह ऐतिहासिक मैच कमबैक के लिहाज से काफी शानदार रहा, जहां पर कप्तान रोहित शर्मा ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों की पारी खेली तो वहीं पर युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं लगभग एक साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे वाशिंगटन सुंदर ने भी ड्रीम कमबैक करते हुए 3 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: IND vs WI: 1000वें वनडे मैच में युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, पठान की खास लिस्ट में हुए शामिल

कोरोना के चलते साउथ अफ्रीका दौरे से हुए बाहर
वाशिंगटन सुंदर आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे लेकिन इसके बाद चोटिल होने की वजह से लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। साउथ अफ्रीका दौरे के लिये उनका टीम में चयन किया गया था लेकिन कोरोना वायरस के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। ऐसे में जब वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें वापसी का मौका मिला तो उनके लिये मौके का फायदा उठाना काफी जरूरी थी। वाशिंगटन सुंदर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गये इस मैच में 9 ओवर की गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडेन भी फेंका। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम महज 176 रन ही बना सकी और बल्लेबाजी में इस हरफनमौला खिलाड़ी के योगदान की जरूरत नहीं पड़ी और भारतीय टीम ने 28 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
वाशिंगटन सुंदर को इस मैच में पहली ही गेंद से अच्छा उछाल और घुमाव मिल रहा था जिसकी बदौलत उन्होंने एक ही ओवर में ब्रैंडन किंग और डैरेन ब्रावो का विकेट लिकर कैरिबियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया और आखिर में फैबियन एलेन का विकेट लेकर वापसी कर रही वेस्टइंडीज को रोका।

सुंदर ने ड्रीम कमबैक के लिये इसे दिया श्रेय
ऐतिहासिक वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर का कमबैक किसी भी खिलाड़ी के लिये सपने की तरह है, इस पर बात करते हुए सुंदर ने वापसी का पूरा श्रेय विजय हजार ट्रॉफा को दिया है, जिसमें खेलने के अनुभव ने सुंदर को खेल की अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का अनुभव दिया है।
उन्होंने कहा,'पावरप्ले में गेंदबाजी करना कुछ ऐसा काम है जो मैं पिछले कुछ सालों से काफी एन्जॉय कर रहा हूं। अब मुझे पावरप्ले में गेंदबाजी करना पसंद है। मेरी वापसी में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के अनुभव ने काफी मदद की क्योंकि वहां पर मुझे खेल की अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करनी पड़ी। वहां पर भी मुझे नई गेंद से काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। गेंदबाजी में मिले इन अनुभवों ने मेरी वापसी करने में काफी मदद की।'

चहल ने भी सुंदर की तारीफ
गौरतलब है कि घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले वनडे प्रारूप के इस टूर्नामेंट में वाशिंगटन सुंदर तमिलनाडु की टीम का अहम हिस्सा रहे और टूर्नामेंट में खेले गये 8 मैचों में 16 विकेट हासिल कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाजों में शामिल रहे। इस मैच में विकेटों का चौका लगाकर मैन ऑफ द मैच जीतने वाले युजवेंद्र चहल ने भी सुंदर की गेंदबाजी की तारीफ की।
उन्होंने कहा,'वाशि ने एक ही ओवर में दो बार विकेट चटका कर उन पर दबाव बना दिया था। मुझे पता था कि यह दबाव हमारे लिये काफी फायदेमंद होगा और मैंने बस उसी दबाव का फायदा लेना जारी रखा और मुझे 4 विकेट मिल गये।'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications