India vs South Africa ODI: दीपक चाहर सीरीज से बाहर, इस ऑलराउंडर ने ली टीम में जगह
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज से तेज गेंदबाज दीपक चाहर बाहर हो गए हैं। उनके पीठ में ऐंठन बताई गई है जिसके चलते उनको नेशनल क्रिकेट अकादमी में भेज दिया है। NCA में उनके आगे के स्कैन होंगे जिसके बाद तय किया जाएगा कि ये चोट किस तरह की है। बीसीसीआई ने दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को चुन लिया है।

साउथ अफ्रीका के भारत दौरे पर केवल दो ही मैच खेलने के लिए बचे हैं। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला गया था जहां पर प्रोटियाज ने भारत को मात देने में सफलता हासिल की थी। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला गया। रांची में ये मुकाबला खेलने के बाद भारतीय टीम 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में तीसरा और अंतिम मैच खेलेगी।
Recommended Video
दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप स्क्वॉड में स्टैंडबाई खिलाड़ियों के तौर पर लिया गया है। फिलहाल शमी भी कोविड से रिकवर होने के बाद उभर रहे हैं। ये दोनों गेंदबाज 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने अपेक्षित हैं। पर देखना होगा चाहर की चोट कैसी है।
भारतीय टीम पहले ही वर्ल्ड कप से जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को खो चुकी है। ये चोट दीपक चाहर को काफी खराब टाइमिंग पर आई है क्योंकि बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा दो दिन में हो जाएगी। 9 अक्टूबर अपनी स्क्वॉड को कंफर्म करने की अंतिम तारीख है।
टीम इंडिया को पर्थ में अपने दो वार्म-अप मुकाबले खेलने है जो ऑस्ट्रेलिया (17 अक्टूबर) और न्यूजीलैंड (19 अक्टूबर) के खिलाफ होंगे।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे टीम- शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications