Pakistan को दिन-रात कोसने वाले इरफान पठान ने Shoaib Malik को क्यों लगाया गले! VIDEO देख फैंस का चढ़ा पारा
India vs Pakistan Match: सऊदी अरब के जेद्दा में जो नजारा दिखा, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तानी क्रिकेट और उनके खिलाड़ियों के कड़े आलोचक रहने वाले इरफान पठान, आज मैदान पर शोएब मलिक को गले लगाते और अन्य पाक खिलाड़ियों के साथ ठहाके लगाते नजर आए।
इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है, जहां एक तरफ क्रिकेट प्रेमी इसे 'खेल भावना' की जीत बताते हुए इरफान और शोएब की दोस्ती की सराहना कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर नेटिजन्स का एक बड़ा हिस्सा नाराजगी जता रहा है।

आलोचकों का तर्क है कि भारत-पाक के बीच मौजूदा तनाव और इरफान पठान के पुराने बयानों को देखते हुए, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ इस तरह का मेल-मिलाप गले नहीं उतर रहा है।
India vs Pakistan: देश के बाहर दिखा भाईचारा
दोनों क्रिकेटर्स के बीच ये नजारा सऊदी अरब में चल रहे 'वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल' के दौरान देखने को मिला। किंग अब्दुल अजीज यूनिवर्सिटी में खेले गए 'F2 डबल विकेट' मैच में पाकिस्तान ने भारत को मात दी। लेकिन मैच के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उसने करोड़ों फैंस को हैरान कर दिया। हाईलाइट्स में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते, हाई-फाइव देते और मुस्कुराते नजर आए।
इसी बीच शोएब मलिक और इरफान पठान की गर्मजोशी से भरी मुलाकात चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई। यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्तों में काफी तल्खी देखी गई है।
बढ़ते तनाव के बीच सामने आई तस्वीर
यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब भारत-पाक क्रिकेट संबंधों का सबसे खराब दौर चल रहा है। हाल ही में संपन्न हुए 2025 ACC मेन्स टी20 एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाक कप्तान सलमान अली आगा के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
इसके अलावा, तनाव तब और बढ़ गया जब भारत ने 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स' (WCL) के दूसरे सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया था। भारत ने न केवल ग्रुप स्टेज बल्कि सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान का सामना करने से मना कर दिया था।
ये भी पढ़िए- Ishan Kishan पर लेडी लव अदिति हुंडिया ने सरेआम लुटाया प्यार? कहा- मुझे तुम पर कभी शक नहीं था, पोस्ट वायरल
India vs Pakistan: कैसा रहा मैच का रोमांच?
अगर मुकाबले की बात करें, तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवरों में 4 विकेट खोकर 56 रन बनाए। शोएब मलिक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 34 रन ठोक दिए, जबकि इमरान नजीर ने 16 रनों का योगदान दिया। जवाब में भारतीय टीम संघर्ष करती दिखी और 4 विकेट पर 51 रन ही बना सकी, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा। यूएई और श्रीलंका लायंस को हराने के बाद इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी जीत है।












Click it and Unblock the Notifications