बिस्तर पर दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे पलाश मुच्छल? फिर हुई थी जमकर पिटाई, बड़ा खुलासा

Palash Muchhal Friend Makes Shocking Claims: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। नवंबर 2025 में शादी टूटने की खबरों के कुछ महीनों बाद अब इस मामले में गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मंधाना के बचपन के दोस्त होने का दावा करने वाले विज्ञान माने (Vidnyan Mane) ने पलाश मुच्छल पर 'बेवफाई' के आरोप लगाए हैं।

दूसरे महिला के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे मुच्छल (Palash Muchhal Friend Makes Shocking Claims)

सांगली निवासी विज्ञान माने ने हाल ही में मीडिया के सामने चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनके अनुसार, नवंबर 2023 में शादी के कार्यक्रमों के दौरान पलाश मुच्छल को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था। माने का दावा है कि इस घटना के बाद वहां मौजूद महिला क्रिकेटरों ने पलाश के साथ मारपीट भी की थी। निजी आरोपों के अलावा, विज्ञान माने ने सांगली में पलाश के खिलाफ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज कराई है।

Smriti Mandhana 1

40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत

उनका आरोप है कि एक फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर उनसे पैसे लिए गए और बाद में उन्हें डराया-धमकाया गया। माने का कहना है कि उनके पास पलाश और उनके परिवार के खिलाफ चैट और कॉल रिकॉर्डिंग के रूप में पुख्ता सबूत मौजूद हैं। इन गंभीर आरोपों पर शुक्रवार को पलाश मुच्छल ने अपनी चुप्पी तोड़ी। इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए पलाश ने इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि ये आरोप उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।

पलाश ने कही ये बात

पलाश ने स्पष्ट किया कि वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। उनके वकील श्रेयांश मिठारे अब इस पूरे प्रकरण में कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पलाश का कहना है कि वे इस विवाद का निपटारा उचित कानूनी चैनलों के माध्यम से करेंगे। स्मृति मंधाना ने अभी तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। खेल जगत और मनोरंजन जगत की दो बड़ी हस्तियों से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी संवेदनशीलता काफी अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+