Ishan Kishan पर लेडी लव अदिति हुंडिया ने सरेआम लुटाया प्यार? कहा- मुझे तुम पर कभी शक नहीं था, पोस्ट वायरल
Ishan Kishan beautiful girlfriend: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) फॉर्म में लौट चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मैदान पर उन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने और घरेलू क्रिकेट में संघर्ष करने के बाद ईशान ने 76 रनों की आक्रामक पारी खेलकर अपनी फॉर्म और क्लास का परिचय दिया।
गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का पोस्ट वायरल (Ishan Kishan beautiful girlfriend)
ईशान किशन की इस उपलब्धि पर जहां फैंस खुशी मना रहे हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। ईशान की इस शानदार पारी के तुरंत बाद अदिति हुंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। ईशान की फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि Never doubted you (तुम्हारी काबिलियत पर कभी शक नहीं था)।

ईशान पर अदिति ने लुटाया प्यार
अदिति अक्सर ईशान के मैचों के दौरान उन्हें चीयर करते देखी जाती हैं। ईशान किशन के लिए पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने और टीम इंडिया में जगह खोने के बाद उन पर काफी दबाव था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर काम किया। शनिवार को खेली गई 76 रनों की पारी से उन्होंने वर्ल्ड कप की प्लेइंग 11 के लिए भी अपना दावा ठोक दिया है।
कौन हैं अदिति हुंडिया?
जयपुर की रहने वाली अदिति हुंडिया एक प्रसिद्ध मॉडल और फैशन पर्सनैलिटी हैं। वह 2017 फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट और 2018 मिस दिवा की विजेता रह चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.70 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहाँ वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती हैं। अदिति को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान स्टैंड्स में ईशान को चीयर करते देखा गया है। जब ईशान टीम से बाहर थे और मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब अदिति उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम के रूप में साथ खड़ी रहीं।













Click it and Unblock the Notifications