क्या फिर से चोटिल हुए KL Rahul? जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने के बाद खुद अपनी फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। माना जा रहा था कि ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) की टीम में बतौर कप्तान वापसी देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नई दिल्ली, जुलाई 31: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। माना जा रहा था कि ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) की टीम में बतौर कप्तान वापसी देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तान तो छोड़िए 15 सदस्यीय टीम में भी उनको नहीं चुना गया। टीम में राहुल का नाम न होने के बाद उनके फिर से चोटिल होने की खबरें भी सामने आई, लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

ये भी पढ़ें- Team India हो जाओ सावधान... हाई स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे में बांग्लादेश को 17 रन से हराया

राहुल ने लिखा बड़ा सा पोस्ट

राहुल ने लिखा बड़ा सा पोस्ट

शनिवार देर रात लोकेश राहुल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर अपनी फिटनेस की जानकारी दी। स्टाइलिश ओपनर ने लिखा, ''मैं अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। जून में मेरी सफल सर्जरी हुई थी। इसके बाद मैंने ट्रेनिंग शुरू की और उम्मीद थी कि वेस्टइंडीज दौरे पर मैं टीम से जुड़ सकूंगा। दुर्भाग्य से मैं फुल फिटनेस के करीब था, लेकिन कोविड-19 से संक्रमित हो गया। जिससे चीजें दो हफ्ते और पीछे चली गई।''

लक्ष्य टीम इंडिया में जल्द वापसी पर

लक्ष्य टीम इंडिया में जल्द वापसी पर

राहुल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''मेरा लक्ष्य जल्द से जल्द रिकवरी करने का है और मैं जल्द सेलेक्शन के लिए उपलब्ध होना चाहता हूं। मैं टीम का प्रतिनिधित्व करने को सम्मान मानता हूं और ब्लू जर्सी में वापसी करने का इंतजार नहीं कर सकता है।''

बता दें कि आईपीएल-15 के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले राहुल को ग्रोइंग इंजरी हुई थी, जिसके लिए उनको पूरी सीरीज से बाहर होने पड़ा और सर्जरी के लिए वो जर्मनी भी गए थे।

टी20 टीम में मिली थी जगह

टी20 टीम में मिली थी जगह

सफल सर्जरी के बाद राहुल बैंगलोर स्थिति नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में ट्रेनिंग कर रहे थे और उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया था, लेकिन दौरे पर उड़ान भरने से पहले वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। केएल राहुल की मैदान पर वापसी अब अगस्त के आखिर में होने वाले एशिया कप से ही होगी। एशिया कप यूएई के मैदानों पर 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में ही होगा।

फिर हुई हैमस्ट्रिंग की समस्या

फिर हुई हैमस्ट्रिंग की समस्या

हालांकि, केएल राहुल को लेकर BCCI के एक अधिकारी ने कहा कि वो कोरोना से रिकवर हो गए थे, लेकिन फिर उनकी हैमस्ट्रिंग की समस्या सामने आ गई। पीटीआई को दिए बयान में अधिकारी ने कहा, ''राहुल कोरोना से उबर चुके हैं, लेकिन उनकी हैमस्ट्रिंग वाली इंजरी फिर से उबर गई है। जिम्बाब्वे दौरे पर उनके चुने जाने के पूरे आसार थे, पर अब वो कब वापसी करेंगे ये कहना भी फिलहाल मुश्किल हैं।''

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम

भारतीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

भारत बनाम जिम्बाब्वे 3 वनडे मैचों का शेड्यूल:

  • पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+