'गर्म मौसम, धीमी पिच, पस्त आउटफील्ड, पर देश के लिए खेलता गया', यशस्वी ने माता-पिता को समर्पित किया शतक
IND vs WI 1st Test: यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में ना केवल एक बड़ा शतक लगाया है बल्कि यह उनकी डेब्यू पारी भी है। अपनी पहली टेस्ट पारी में इतनी मैच्योरिटी दिखाने के बाद यशस्वी जायसवाल के पास अब भविष्य को लेकर ढेरों संभावनाएं मौजूद है।
यह खिलाड़ी अगर इसी तरह आगे बढ़ता रहा तो भारत को लंबे समय बाद एक बहुत अच्छा टेस्ट ओपनर मिल जाएगा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक यशस्वी 350 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बनाकर क्रीज पर हैं और उनके साथ विराट कोहली भी 36 रन बनाकर मौजूद है।

जायसवाल ने इस पारी के बाद कहां है, "यह मेरे लिए भावुक पारी रही है क्योंकि भारतीय टीम में मौका पाना आसान नहीं है। मैं सबको धन्यवाद देना चाहूंगा। सभी सपोर्टर्स का धन्यवाद है, टीम मैनेजमेंट और रोहित भाई का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। पिच धीमा खेल रही थी और आउटफील्ड बहुत स्लो थी, जिसके चलते चुनौती और मुश्किलें भी मौजूद थी।
"मौसम भी गर्म था लेकिन मैं देश के लिए लगातार खेलते रहना चाहता था। तो मैंने अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठाते हुए गेंद दर गेंद खेला। मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है, मुझे चुनौती लेना पसंद है। जब गेंद स्विंग और सीम होती है तो मैं इसका लुत्फ उठाता हूं। मैं खुद को एक्सप्रेस करने के लिए गया था और हमने बहुत मेहनत की है।"
जायसवाल कहते हैं कि उनका शतक उनके लिए काफी भावुक पल था और उन्हें अपने ऊपर गर्व महसूस हुआ। यह तो शुरुआत है जिसको वे आगे भी जारी रखना चाहते हैं। इसके अलावा पत्रकार विमल रॉय के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए यशस्वी जायसवाल कहते हैं, "पूरी पारी के दौरान रोहित शर्मा मुझसे बातें कर रहे थे और मुझे बता रहे थे कि यहां पर कैसे खेलना है। हमारे बीच अच्छा वार्तालाप था। उन्होंने इस मैच से पहले ही मुझे बताया था कि तुम्हें यह सब करना ही होगा, क्योंकि तुम ही वो बंदे हो। इसने मुझे कॉन्फिडेंस दिया।"
ये भी पढ़ें- IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का धमाका, डेब्यू टेस्ट में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दोहरे शतक पर नजर
मुकाबले के दूसरे दिन के बाद यशस्वी जायसवाल ने यह शतक अपने माता पिता को समर्पित किया है। यह खिलाड़ी क्रिकेट में बड़े संघर्षों के बाद आया है उनका मुंबई में पानी पुरी बेचने का किस्सा बड़ा ही मशहूर है। उनकी प्रतिभा इतनी जबरदस्त है कि वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं बल्कि सफेद गेंद में भी कमाल करते दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया वह सब जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications