Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का धमाका, डेब्यू टेस्ट में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, दोहरे शतक पर नजर

India Vs West Indies Yashasvi Jaiswal record: डोमिनिका के विंडसर पार्क में खेला जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़ने का काम किया। दोनों ने दोहरी शतकीय साझेदारी करते हुए भारत के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

जायसवाल ने जड़ा शतक: युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को इस मैच में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपकने का काम किया। कप्तान रोहित के साथ ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने का कारनामा किया। यशस्वी ने 215 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

 Yashasvi Jaiswal 1

बनाया ये रिकॉर्ड: यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 215 गेंदों पर जड़ने में सफलता हासिल की। अपनी पारी में अब तक उनके बल्ले से 14 चौके निकले हैं। भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू शतक लगाने के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक गेंदों का सामना किया। इससे पहले जायसवाल ने साल 2022 में इंडिया-ए की ओर से डेब्यू करते हुए शतकीय पारी खेलने का काम किया था।

रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी: वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर यशस्वी जायसवाल ने कप्तान रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए ही रोहित शर्मा ने अपना डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ा था। इसके अलावा साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने यह कारनामा किया था।

वेस्टइंडीज की धरती पर रचा इतिहास: भारत ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 312 रन बना लिए। उसने 162 रन की बढ़त पहली पारी में हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए वेस्टइंडीज की धरती पर सबसे बड़ी 229 रनों की साझेदारी कर इतिहास रचने का काम किया।

दोहरे शतक पर नजर: वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी। जिसके जवाब में दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 312 रन बना लिए। कप्तान रोहित शर्मा 103 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि 143 रनों पर यशस्वी जायसवाल अभी क्रीज पर मौजूद हैं। उनकी नजर अब पहले ही मुकाबले में दोहरा शतक जड़ने पर होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+