Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'विदेशी धरती पर मेरा रिकॉर्ड बुरा नहीं है', 15वें ओवरसीज शतक के बाद विराट कोहली ने बताए सफलता के राज

IND vs WI 2nd Test: विराट कोहली (Virat Kohli) ने 500वें इंटरनेशनल मैच में खेलते हुए, अपने ओवरसीज टेस्ट शतक के सूखे को भी समाप्त कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को क्वीन्स पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शतक बनाया।

कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ इतने आराम से खेल रहे थे कि उन्होंने ही खुद को आउट कर दिया। कोहली रन आउट हुए।

India vs West Indies, 2nd Test: Virat Kohlis Remarkable Century

विराट कोहली ने दिन के खेल के बाद ब्राडकास्टर्स से कहा, "मैं वाकई उस समय खुश था। मैं खुद को रिदम में महसूस कर रहा था। मैंने दबाव को हमेशा अपने टीम के लिए परफॉर्म करने का एक अवसर माना है। मैं ऐसे मुकाबलों में खुद को स्विच ऑन करता हूं और इससे मैं बेहतर खेलता हूं।

"मैंने अपना समय लिया, जब मैं पहुंचा था तो गेंदबाज अच्छे एरिया में गेंद डाल रहे थे, इसलिए मुझे अपना समय लेना पड़ा। आउटफील्ड भी तेज नहीं थी, जैसी होनी चाहिए थी।"

कोहली पहले दिन 87 रन पर खेल रहे थे। रात भर उन्हें यह सोचते रहने का मौका मिला कि क्या उन्हें अपना 29वां टेस्ट शतक मिलेगा, वे डोमिनिका में 76 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरे दिन कुछ भी नाटकीय नहीं हुआ जैसे ही उन्होंने शैनन गैब्रियल की गेंद को पॉइंट के पार किया तो यह सेंचुरी लग गई।

5 साल बाद विदेशी धरती पर शतक के बाद कोहली ने कहा: "ये बातें दूसरों के लिए हैं। मेरे पास पहले ही घर से बाहर 15 शतक हैं, यह कोई बुरा रिकॉर्ड नहीं है। मैंने घर से बाहर ज्यादा शतक हासिल किए हैं। अहम यही है कि मैं अपनी क्षमता के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन करूं।

"मैं जितना हो सके, उतना योगदान देना चाहता हूं। अगर मैं 50 करता हूं, तो लगता है कि मुझे 100 करना चाहिए था, अगर मैं 120 करता हूं, तो लगता है कि मैंने डबल सेंचुरी नहीं बनाने में गलती की। ये नंबर और मील के पत्थर 15 साल बाद कुछ नहीं मायने रखते। ये याद रहेगा कि मैंने अपना असर कितना डाला है।

"मैं भारत के लिए 500 मैच खेलकर आभारी हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था। ये सब मेहनत है। ये खेल के लिए आपका कमिटमेंट है।"

कोहली अंत में जब 206 गेंदों पर 121 रन बना चुके थे, तो वे खुद के शॉट पर सिंगल लेने का प्रयास करते हुए रन आउट हो गए।

"मेरे लिए 1 को 2 में बदलना आसान रन है और मैं उसे छोड़ने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं ढेर सारी बाउंड्रीज मारने का इंतजार करने वाला इंसान नहीं हूं। अगर मैं 6 बाउंड्रीज मार रहा हूं, तो मैं पहले ही 90 पर हूं, जिससे मुझे दबाव से बाहर रहने में मदद मिलती है। मेरी फिटनेस मुझे आसानी से फॉर्मेट चेंज करने में मदद करती है। मैं महसूस करता हूं कि मैं 300 गेंदें खेल सकता हूं, अच्छी स्ट्राइक रेट पर खेल सकता हूं और हाई इंटेंसिटी रख सकता हूं। ये मेरा कमिटमेंट है कि मैं अपनी बेस्ट फिटनेस में खेलूं।"

ये भी पढ़ें- 'मेरा बेटा भी ऐसा ही बने', विराट कोहली से मिलकर भावुक हुईं वेस्टइंडीज कीपर जोशुआ की मां- VIDEO

यह भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट मैच है, इस पर कोहली ने कहा, "वेस्टइंडीज और भारत के बीच लंबा सफर है। यह मेरे लिए एक विशेष अवसर है। यहां दर्शक अपने क्रिकेट से प्यार करते हैं। एंटिगुआ और त्रिनिदाद कैरिबियन में मेरे दो पसंदीदा जगह हैं। ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड और दक्षिण अफ्रीका में द बुलरिंग भी मेरे पसंदीदा हैं।"

फिलहाल वेस्टइंडीज के पास 86-1 रन थे। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट और नए खिलाड़ी किर्क मैकेंजी 14 रन पर थे। इस पर कोहली कहते हैं, "विकेटें गुच्छे में नहीं आएंगी। हमें उनके स्कोरिंग रेट को कम कर सकते हैं, तो उम्मीद है कि हम कुछ विकेट प्राप्त करेंगे।"

Recommended Video

    Ind vs WI 2023: Virat Kohli ने 1677 दिनों के बाद किया ऐसा, शानदार रिकॉर्ड किए नाम | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+