'मेरा बेटा भी ऐसा ही बने', विराट कोहली से मिलकर भावुक हुईं वेस्टइंडीज कीपर जोशुआ की मां- VIDEO
India vs West Indies Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज युवा कैरेबियन खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ सीखने का मौका है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम को देखकर कोई भी 'कमजोर' टीम काफी चीजें सीख सकती है।
वेस्टइंडीज बतौर टीम निश्चित तौर पर कमजोर हुआ है, लेकिन प्रतिभा की आज भी कमी नहीं है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं जोशुआ दा सिल्वा, जो टीम के कीपर हैं और उनकी मां विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। (Image- Vimal Kumar Youtube/ Screengrab)

जोशुआ ने त्रिनिदाद में जारी टेस्ट मैच के दौरान कहा था कि उनकी मां विराट कोहली के लिए मैच को देखने आ रही हैं। ये बात सच भी साबित हो गई। जोशुआ की मां और विराट कोहली के बीच मैदान के बाहर एक भावुक मुलाकात हुई। उन्होंने विराट कोहली को गले से लगा लिया और भावुक हो गईं। दोनों में काफी बातें भी हुई।
ये शनिवार की सुबह का मामला है, पत्रकार विमल कुमार ने एक वीडियो शेयर करते हुए इन पलों को कैप्चर किया है। जब जोशुआ की मां की कोहली से मुलाकात हुई तब भारत के पूर्व कप्तान टीम बस में जाने की तैयारी कर रहे थे। ये कोहली के लिए सरप्राइज मुलाकात थी, उन्होंने नहीं सोचा था कि इस बार कोई खास फैन उनके इंतजार में है।
कैरेबियाई विकेटकीपर की मां अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाई और उन्होंने विराट कोहली को चूमते हुए फोटो भी क्लिक कराई। उन्होंने कोहली से कहा- "आप वंडरफुल हो, आपकी पत्नी भी बहुत खूबसूरत है।"
ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, भारत से बाहर खेलने के मामले में हासिल की बड़ी उपलब्धि
इसके बाद दोनों अलग हो गए। कोहली तो बस में बैठकर चले गए। लेकिन जोशुआ की मां काफी भावुक थीं। उन्होंने विमल कुमार से बात करते हुए कहा, "मैंने जोशुआ को बताया था कि मैं विराट कोहली को देखने के लिए इस मैच में आ रही हूं। मैं जोशुआ को देखने के लिए नहीं आ रही हूं क्योंकि उसको तो मैं रोज देखती हूं।
"ये पहली बार था जब मैं विराट कोहली से मिली और वह अद्भुत थे - वे एक सुंदर, धन्य इंसान हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा भी उनके जैसा बने।"
बातचीत के दौरान जोशुआ की मां की आंखों में आंसू थे। वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं-
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications