IND vs WI : पहले वनडे में भारतीय टीम रचेगी इतिहास, बनाएगी बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में विंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतरने के लिए तैयार है। कोरोना के चलते सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे। पहले मैच में जैसे ही टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी तो वह एक नया इतिहास रच देगी।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी बोले- उसकी तुलना कोहली से मत करो, पहले उसे कुछ सालों तक खेलने दो

बनाएगी बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, विंडीज के खिलाफ पहला वनडे खेलने के लिए मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम 1000वां वनडे मैच खेलने का विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी। अभी तक किसी भी टीम ने यह आंकड़ा नहीं छूआ है। भारत ने अपना पहला वनडे मैच 1974 में खेला था। तब से लेकर भारत अभी तक 999 वनडे मैच खेल चुका है। 1000 मैचों का आंकड़ा प्राप्त करने से टीम इंडिया महज एक वनडे दूर है। ऐसे में जैसे ही वह विंडीज के खिलाफ उतरेंगे तो एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।

जीते हैं 518 मैच
भारत ने अभी तक खेले 999 वनडे मैचों में 518 जीते हैं तो 431 हारे हैं। इसमें 9 मैच ड्रा भी रहे तो 41 मैच बेनतीजा रहे। ऐसे में भारत की जीत प्रतिशत 54.54 है। सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 958 मैच खेले हैं। आस्ट्रेलिया ने इस दाैरान 581 मैच जीते तो 334 मैच हारे थे। 9 ड्रा रहे तो 34 बेनतीजा रहे।
सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाली टाॅप-5 टीमें-
भारत - 999
ऑस्ट्रेलिया - 958
पाकिस्तान - 936
श्रीलंका - 870
विंडीज - 834
जानिए दोनों टीमों का शेड्यूल-
वनडे सीरीज-
6 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
9 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
11 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
टी20 सीरीज-
16 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन स्टेडियम)
18 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन स्टेडियम)
20 फरवरी, भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन स्टेडियम)

ऐसी है भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर , प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications