IND vs WI: रोहित की वनडे कप्तानी की शानदार शुरुआत, भारत ने ऐतिहासिक 1000वां ODI जीता

नई दिल्लीः रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी की भी शानदार शुरुआत हुई है क्योंकि भारत ने अपना ऐतिहासिक 1000वां ओडीआई मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज स्कोर 43.5 ओवर में 176 रनों पर ही समेट दिया। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने केवल 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर यह जीत दर्ज कर ली। रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 51 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर मैच के सबसे बड़े स्कोरर भी साबित हुए।

Recommended Video

    Ind vs WI 1st ODI: Rohit Sharma’s captains knock helped India to Historical win | वनइंडिया हिंदी
    IND vs WI: Great start to Rohits ODI captaincy, India won the historic 1000th ODI

    आसान टारगेट को खेलने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी और 13.1 ओवर में ही 84 रन जोड़ दिए। रोहित शर्मा चोट के बाद वापस आए हैं लेकिन वे एक बार भी अपने टच से बाहर नहीं दिखाई दिए। उन्होंने अलजारी जोसेफ की गेंद पर आउट होने से पहले 51 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए 60 रनों की धुआंधार पारी खेली।

    यह भी पढ़ें- सरहद पार भी सूनापन, बाबर आजम ने दी श्रद्धांजलि, विंडीज बल्लेबाज ने कहा- मैं लता जी को सुनकर बड़ा हुआ

    कोहली बड़ी जल्दबाजी में दिखे-

    इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वह बहुत ही जल्दबाजी में दिखाई दिए और आते ही चौके छक्के बरसाने के फेर में केमार रोच द्वारा लपके गए जबकि अलजर्री जोसेफ ने ही उनको आउट किया। कोहली ने 4 गेंदों पर 2 चौके लगाते हुए 8 रन बनाए। ऋषभ पंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए और वह केवल 11 रन बना पाए लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव और ओडीआई डेब्यू कर रहे दीपक हुडा के बीच अर्धशतक की साझेदारी हुई और भारत बहुत आसानी से यह मुकाबला जीत गया।

    सूर्यकुमार यादव और दीपक हुडा की उम्दा फिनिशिंग-

    सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली और 5 दर्शनीय चौके लगाए जबकि दीपक हुड्डा ने भी एक अच्छे फिनिशर का काम करते हुए 32 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली और 2 चौके लगाए। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में केवल अलजर्री जोसेफ ने प्रभावित किया। हालांकि उन्होंने रन काफी दिए। युवा पेसर ने 7 ओवर में 45 रन देकर दो विकेट लिए।

    युजवेंद्र चहल रहे मैच के हीरो-

    इससे पहले वेस्टइंडीज की पारी को समेटने में भारतीय स्पिनरों ने मुख्य भूमिका निभाई थी जिसमें युजवेंद्र चहल अग्रणी गेंदबाज बन कर उभरे थे और उन्होंने 9.5 ओवर में 49 रन देकर चार कैरेबियाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फसाया था जिसमें कप्तान कीरोन पोलार्ड का गोल्डन डक पर आउट होना काफी बेहतरीन रहा।

    भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने भी 9 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि वेस्टइंडीज की ओर से अकेले जेसन होल्डर ही निचले क्रम पर टिके रहे जिन्होंने आउट होने से पहले 71 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली थी।

    जीता 1000वां वनडे मुकाबला-

    यह रोहित की वनडे कप्तानी की फुल टाइम शुरुआत भी है और भारत का 1000वां वनडे मुकाबला भी था। भारत ने अपने इस ऐतिहासिक मैच को बहुत शानदार तरीके से जीत कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से लीड ले ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+