सरहद पार भी सूनापन, बाबर आजम ने दी श्रद्धांजलि, विंडीज बल्लेबाज ने कहा- मैं लता जी को सुनकर बड़ा हुआ
नई दिल्लीः कला किसी समय सीमा की मोहताज नहीं होती और देश की बाउंड्री भी उसको बांध नहीं सकती। भारत की स्वर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के सुर भारत की सरहदों से बाहर भी अपनी गहरी पहुंचे रखते हैं। लता मंगेशकर का निधन आज यानी 6 फरवरी रविवार को सुबह 8:12 पर हो गया। वे भारत की महानतम सिंगर में से एक रही और 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गई। लता जी अब अपने गीतों के जरिए लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। लता मंगेशकर भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक आइकन में से एक भी थीं। मुंबई के अस्पताल में उनके कई ऑर्गन ने काम करना बंद कर दिया जिसके चलते भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया। वे पिछले 28 दिनों से अस्पताल में थी और इससे पहले उन्होंने कोरोनावायरस का पॉजिटिव टेस्ट कराया था।

बाबर आजम, रमीज रजा के ट्वीट
लता मंगेशकर ने अपने बचपन के दिनों से ही गायन शुरू कर दिया था और 1000 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर में भारत और विदेशी भाषाओं में 30 हजार के आसपास गीत भी गाए। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं है कि लता मंगेशकर के निधन पर दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों के साथ क्रिकेट जगत भी प्रभावित हुआ है। भारत के आइकन सचिन तेंदुलकर लता मंगेशकर के बहुत करीब थे। विराट कोहली सुनील गावस्कर जैसे खिलाड़ियों ने भी इस निधन पर अपना शोक जताया और जैसा कि हमने कहा कि संगीत या कोई भी कला सरहदों के पार भी अपनी पहुंच रखती है, लता मंगेशकर के निधन पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम समेत विदेशी क्रिकेटर ने भी शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

'किशोर कुमार के बाद लता जी के जाने से मेरा संगीत खाली कर दिया'
पाकिस्तान के कप्तान और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज बाबर आजम लता मंगेशकर के निधन को एक सुनहरे युग की समाप्ति बताते हैं। पाक कप्तान सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हैं जहां वे लिखते हैं- लता मंगेशकर जी की जादुई आवाज और उनकी विरासत दुनियाभर में लाखों लोगों के दिलों में मौजूद रहेगी। उनके जैसा कोई भी आइकन नहीं था। श्रीमती लता मंगेशकर जी की आत्मा को शांति मिले।
पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के रमीज राजा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। रमीज रजा एक ट्वीट करते हुए कहते हैं कि लता मंगेशकर गरिमा, मानवीयता, सरलता और महानता का चरम थी, वे सबके लिए एक पाठ थीं। पहले किशोर कुमार और अब उनकी मौत ने मुझे संगीत में तोड़ दिया है।

डेरेन गंगा-मैं कैरेबियाई धरती पर आप के संगीत को सुनते हुए बड़ा हुआ
पाकिस्तानी लोगों की भाषा भारत के जैसी है ही है उसमें बस कुछ उर्दू के अल्फाज मिल मिल जाते हैं। पाकिस्तान में बॉलीवुड की फिल्मों के गीत को पसंद किया जाता है और वहां के खिलाड़ियों में भी किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर जैसे महान सिंगर चर्चित रहे हैं जिनके गीत पाकिस्तान के खिलाड़ी सुनते रहे।
लेकिन अन्य भाषाओं के लोग भी लता मंगेशकर के निधन पर यह दुख व्यक्त करने में आगे रहे जिसमें श्रीलंका के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने भी एक थे। उन्होंने लता मंगेशकर की फोटो शेयर करते हुए अपना शोक व्यक्त किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज डेरेन गंगा कहते हैं कि मैं कैरेबियाई धरती पर आप के संगीत को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं और आप का संगीत हमेशा जिंदा रहेगा।

क्रिकेट की फैन रहीं लता मंगेशकर-
बता दे भारतीय सीनियर नेशनल टीम के सदस्य वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में हिस्सेदारी कर कर रहे हैं और यह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहा है जहां पर लता मंगेशकर के निधन पर खिलाड़ियों ने ब्लैक बैंड अपनी बाजू में बांधा है। लता मंगेशकर स्टेडियम में मैच देखने की मौके नहीं छोड़ती थी। भारत के कई महान खिलाड़ी मुंबई से आते रहे हैं जिनमें सुनील गावस्कर और तेंदुलकर भी है। लता जी के रिश्ते इन दोनों के साथ बड़े अच्छे रहे। 1983 में जब भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता था तो लता मंगेशकर ने एक कंसर्ट प्लान किया था ताकि खिलाड़ियों के सेलिब्रेशन के लिए फंड जुटाया जा सके। तब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को रोज 20 पाउंड ही मेहनताना देती थी।












Click it and Unblock the Notifications