IND vs WI: भारत-वेस्‍टइंडीज के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें पिच और मौसम का हाल

IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा। अमेरिका के फ्लोरिडा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी। वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है, जबकि टीम इंडिया सीरीज में वापसी के बाद चौथे मैच में जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज का चौथा मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हो चुके हैं। वेस्टइंडीज ने पहले दो मैच जीते हैं। आखिरी गेम में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है, ऐसे में अब भारत अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगा।

central broward regional park stadium

गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, और भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

फ्लोरिडा की वेदर रिपोर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को फ्लोरिडा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की 40 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे।

फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट
लॉडरहिल फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मददगार है। मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां चौके- छक्के भी खूब देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यहां गेंदबाज को मदद मिलने लगेगी। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।

ये भी पढ़ें- Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन बने बांग्लादेश के नए कप्तान, Asia Cup और World Cup में संभालेंगे कमान

फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम ने 14 टी20ई की मेजबानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैच जीते हैं और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सिर्फ दो बार जीती है। भारत और वेस्टइंडीज ने 2016 में यहां एक हाई स्कोरिंग मैच खेला था। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 245 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया एक रन से चूक गई और उनकी पारी 244 पर समाप्त हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+