Shakib Al Hasan: शाकिब अल हसन बने बांग्लादेश के नए कप्तान, Asia Cup और World Cup में संभालेंगे कमान

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को वनडे के लिए बांग्लादेश का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। हसन, एशिया कप और विश्व कप 2023 में बांग्लादेश का नेतृत्व करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि शाकिब अल हसन एशिया कप और विश्व कप के लिए बांग्लादेश के वनडे कप्तान होंगे।

क्रिकबज के मुताबिक, नजमुल हसन ने शुक्रवार को अपने घर पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि, 'हमने शाकिब को एशिया कप और विश्व कप के लिए कप्तान नियुक्त किया है। विश्व कप और एशिया कप टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। चयनकर्ता 17 सदस्यों की टीम चुनेंगे।'

Shakib Al Hasan

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 31 अगस्त से पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप से पहले ये बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि पिछले दिनों बांग्लादेश के कप्तान तमिम इकबाल ने अचानक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था।

हालांकि, तमिम इकबाल ने पीएम शेख हसीना के कहने पर संन्साय तो वापस ले लिया, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद एक बार फिर उन्होंने सेहत का हवाला देते हुए सन्यास का ऐलान कर दिया था।

तमीम के संन्यास के बाद नए कप्तान को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई। इस दौरान पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का नाम भी कप्तान की रेस में था। हालांकि, आखिर में हसन को ही नए कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+