IND vs WI: चार बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द घूम सकता है दूसरा टेस्ट, दो ने पिछले मैच में ही किया है डेब्यू
India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। 20 जुलाई को शुरू हो रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों के चार बल्लेबाजों पर नजर रहेगी।
इनमें दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पिछले ही मैच में डेब्यू किया है। आइए देखते हैं कौन है ये चार बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- भारत के कप्तान ने पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेली थी। भारतीय क्रिकेट टीम को केवल एक ही पारी खेलने के लिए मिली क्योंकि उन्होंने एक विशाल स्कोर खड़ा करते हुए वेस्टइंडीज को आसानी से पारी के अंतर से मात दी थी। रोहित बढ़िया फॉर्म में है और उनसे एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
शुभमन गिल- ये युवा खिलाड़ी पिछले मैच में फेल हो गया था लेकिन इसकी भरपाई करने के लिए उनके पास एक बढ़िया मौका है। गिल नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। उनके पास बेहतरीन तकनीक है और इस्तेमाल करते हुए थोड़े अनुशासन के साथ अच्छे स्कोर बना सकते हैं। गिल ने टेस्ट मैचों की 31 पारियों में फिलहाल 32 के औसत से ही बल्लेबाजी की है जिसमें सुधार की निश्चित तौर पर जरूरत है।
यशस्वी जायसवाल- जायसवाल ने पिछले ही मैच में शानदार डेब्यू करते हुए 171 रनों की पारी खेली थी। यह पारी ही वजह बनी थी कि भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी। यशस्वी जायसवाल की बैटिंग ने भारतीय ओपनिंग जोड़ी को नए आयाम दिए हैं और उम्मीद है कि यह बल्लेबाज इस मुकाबले में भी अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगा।
ये भी पढ़ें- IND vs WI 2nd Test: 3 टॉप ऑलराउंडर्स के बीच फिर रोचक टक्कर, क्या इस बार चल पाएगा ये खिलाड़ी?
एलिक अथानाजे- वेस्टइंडीज के युवा ने भी पिछले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था दोनों ही पारियों में अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर बने थे। इससे बड़ी बात क्या होगी; क्योंकि वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 130 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। जाहिर है इस युवा बल्लेबाज के पास काफी प्रतिभा है। अथानाजे ने पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों में कुल मिलाकर 75 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications