IND vs WI 2nd Test: 3 टॉप ऑलराउंडर्स के बीच फिर रोचक टक्कर, क्या इस बार चल पाएगा ये खिलाड़ी?

India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 20 जुलाई से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में होगा जहां भारतीय टीम सीरीज को 2-0 से जीतने के लिए उतरेगी।

वेस्टइंडीज की टीम पहला टेस्ट मैच एक पारी और 141 रनों से हारी थी।भारत और वेस्टइंडीज की टीम जब मिलती है तो दुनिया के टॉप 3 ऑलराउंडर भी मैदान में उतरते हैं। आइए देखते हैं पिछले मैच में इनका प्रदर्शन कैसा रहा और दूसरे टेस्ट में इनसे क्या उम्मीद है।

IND vs WI 2nd Test

रविचंद्रन अश्विन- अश्विन ने पहले टेस्ट मैच में 12 विकेट लिए थे और वे इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। अश्विन को बल्लेबाजी में कोई मौका नहीं मिला क्योंकि भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर ही अपनी पारी घोषित कर दी थी। अश्विन एक बार फिर त्रिनिदाद में निर्णायक स्पैल फेंक सकते हैं।

रवींद्र जडेजा- भारत के एक और स्टार ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहली पारी में 26 रन देकर तीन विकेट लिए और बल्लेबाजी के दौरान 82 गेंदों पर नाबाद 37 रनों का योगदान दिया। जडेजा ने दूसरी पारी में भी 38 रन देकर दो विकेट लिए। यह प्रदर्शन बताता है कि जडेजा भी मौजूदा समय के बेस्ट टेस्ट ऑलराउंडर होने के तमगे को पूरी तरह जस्टिफाई करते हुए दिखाई दिए हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जडेजा का बल्लेबाजी औसत करीब 47 का है और गेंदबाजी औसत 20.57 का है। जडेजा से एक बार फिर हर विभाग में चमकने की उम्मीदें हैं।

जेसन होल्डर- अब बात आती है वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर की जो इस समय इतनी अच्छी फॉर्म में नहीं दिखाई दे रहा है। जेसन होल्डर की क्षमताएं एक समय अश्विन और जडेजा से भी ज्यादा मानी जा रही थी क्योंकि वे एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। इस तरह के ऑलराउंडर की जरूरत हर टीम को हर परिस्थितियों में होती है और होल्डर ने अपने प्रदर्शन से बार-बार अपना कद भी काफी ऊंचा किया है; लेकिन फिलहाल वे आउट ऑफ फॉर्म ही दिख रहे हैं।

होल्डर ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 61 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली और भारत की पारी में गेंदबाजी के दौरान 18 ओवर में 40 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में होल्डर ने अपना ऑलराउंड जज्बा दिखाते हुए 50 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में होल्डर की टीम 130 रनों पर ही आउट हो गई थी, ऐसे में इस पारी की अहमियत बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- IND vs WI के 100वें टेस्ट को रोहित ने बताया बड़ा मौका, विंडीज क्रिकेट की मौजूदा हालत पर भी खुलकर बोले कप्तान

आज के मुकाबले में वेस्टइंडीज को कुछ दमखम दिखाना है तो जेसन होल्डर को आगे बढ़कर प्रदर्शन करना ही होगा। होल्डर का भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में औसत 28.75 है और गेंदबाजी में 37. 86 है। जाहिर है ये आंकड़े सुधारने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+