IND vs IND : प्रसिद्ध कृष्णा ने बनाए दो रिकाॅर्ड, धोनी को नहीं पछाड़ पाए रोहित
स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : विंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार हुए दूसरे वनडे मैच में भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 238 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन जवाब में मेहमान टीम 46 ओवर में 193 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड जीता। इस मुकाबले में कृष्णा ने दो खास रिकाॅर्ड अपने नाम दर्ज किए, लेकिन रोहित एक खास मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने से चूक गए।
यह भी पढ़ें- IND vs WI : सीरीज जीतने पर खुश हुए रोहित, पंत से ओपनिंग करवाने की बताई वजह

ऐसा प्रदर्शन करने वाले तीसरे भारतीय पेसर बने
तेज गेंदबाज कृष्णा ने विंडीज के बल्लेबाजों को धाराशाही करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कृष्णा ने 9 ओवर में महज 12 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें 3 ओवर मेडन रहे। कृष्णा ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि एक निचले क्रम के बल्लेबाज का विकेट लेकर मैच खत्म किया। इसी के साथ कृष्णा किसी एक मैच में 4 विकेट लेकर सबसे कम रन देने वाले तीसरे भारतीय पेसर बन गए हैं। कृष्णा से पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 रन देकर 6 विकेटलए थे। वहीं 2013 में भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका के खिलाफ 8 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

विंडीज के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-
इसके अलावा कृष्णा का स्पेल भारत का विंडीज के खिलाफ वनडे इतिहास में तीसरा सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन भी रहा है। इससे पहले 1998 में शारजाह में विंडीज के खिलाफ हुए मैच में दाएं हाथ के पूर्व पेसर संजीब शर्मा ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं 2019 में मोहम्मद शमी ने मैनचेस्टर में विंडीज के खिलाफ 16 रन देकर 4 विकेट लिए थे। अब कृष्णा ने भारत की तरफ से विंडीज के खिलाफ सबसे अच्छा स्पेल फेंका है।

धोनी को नहीं पछाड़ पाए रोहित
'हिटमैन' रोहित के पास भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक छक्के लगाने आज माैका था, लेकिन वह 8 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। अगर वो एक छक्का लगा देते तो धोनी को पीछे पछाड़ देते। धोनी ने भारतीय सरजमीं पर 116 छक्के जड़े हैं। रोहित इस मामले में माही की बराबरी पर हैं। खैर, भारत जब आखिरी वनडे 11 फरवरी को खेलने उतरेगा तो हो सकता है कि रोहित उस समय एक छक्का लगाकर धोनी को भारतीय सरजमीं पर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दें।












Click it and Unblock the Notifications