IND vs USA, Dream11: भारत और अमेरिका के मैच की ये है सबसे तगड़ी ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

United States vs India: आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मैच में भारत (IND) का मुकाबला बुधवार, 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) से होगा। इस रोमांचक मैच से पहले आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

दोनों टीमें दो-दो जीत के साथ ग्रुप ए की अंक तालिका में टॉप पर हैं। भारत ने अपना पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ छह रन से जीता था। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने भी अपना पिछला मैच मेन इन ग्रीन के खिलाफ सुपर ओवर में 5 रन से जीता था।

India

पहली बार दोनों के बीच होगा आमना-सामना
यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। यह देखने लायक एक रोमांचक मैच होगा, खासकर तब जब बहुत सारे भारतीय मूल के खिलाड़ी वर्तमान में यूएसए के लिए खेल रहे हैं।

न्यूयॉर्क की पिच रिपोर्ट
न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ड्रॉप पिच है, जहां अब तक सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को ज़्यादा फ़ायदा होता है क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ शुरुआती ओवरों में गेंद को स्विंग करने में सक्षम होते हैं। यहां खेला गया आखिरी T20 मैच बांग्लादेश और दक्षिण अफ़्रीका के बीच था, जिसमें 13 विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए गए थे।

भारत बनाम अमेरिका संभावित प्लेइंग XI
भारत प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अमेरिका प्लेइंग XI
मोनांक पटेल (कप्तान और विकेट कीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, नितीश कुमार, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रवलकर, नोस्तुश केंजीगे।

  • विकेटकीपर: ऋषभ पंत, मोनांक पटेल
  • बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, आरोन जोन्स
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कोरी एंडरसन
  • गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, सौरभ नेत्रवलकर, अर्शदीप सिंह
  • कप्तान: जसप्रीत बुमराह
  • उपकप्तान: विराट कोहली

ये भी पढें- IND vs USA: कौन हैं भारत के मोनांक पटेल? रोहित शर्मा के खिलाफ होंगे अमेरिका के कप्तान

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।

संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नॉस्टुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शैडली वैन शल्कविक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+