IND vs SL: टॉस हारकर भी ओस में बॉलिंग के लिए टीम इंडिया तैयार, रोहित ने कहा- ये है वर्ल्ड कप की तैयारी
ओस के चलते गेंदबाजों को बॉलिंग करने में दिक्कत आती है लेकिन रोहित का मानना है वर्ल्ड कप को देखते हुए जरूरी है भारत इस चुनौती का भी सामना करे इसलिए उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में टॉस हारकर भी खुशी जाहिर की।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में टॉस हारने के बाद बढ़िया लय पकड़ी और खबर लिखे जाने तक एक बढ़िया पचासा जड़ दिया। रोहित इस दौरान अच्छी लय में दिखे और अंगूठे की चोट के बाद ये उनकी बढ़िया वापसी है। इससे पहले टॉस हारते हुए रोहित ने कहा था कि वे पहले बैटिंग करने में भी काफी खुश हैं।
दरअसल श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतने के बाद तपाक से कहा कि शाम को ओस पड़ेगी इससे बचने के लिए हम पहले ही गेंदबाजी का फैसला ले रहे हैं लेकिन रोहित का कहना है कि टीम इंडिया को विश्व कप में ओस में गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा।
ओस एक ऐसा फैक्टर है जो मैचों के रिजल्ट को भी प्रभावित कर सकता है। इसके चलते गेंदबाजों के हाथ में बॉल की ग्रिप नहीं बन पाती और खासकर स्पिनरों की अंगुलियां तो गेंद पर ठीक से घूम तक नहीं पाती। नतीजन ना स्विंग मिल पाती है ना ही स्पिन।
टॉस के बाद बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि पहले बल्लेबाजी करके खुश है। उन्होंने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना होता। भारतीय कप्तान ने कहा कि विश्व कप नजदीक है और टीम को ओस में गेंदबाजी से निपटना सीखना होगा। बता दें ये वर्ल्ड कप भारत में ही अक्टूबर-नवंबर के महीने में होना और तब ओस खूब गिरती है।
शर्मा ने आगे कहा कि टीम को सही दिशा में आगे बढ़ने और अपने बेसिक्स को ठीक करने की जरूरत है।
हालांकि रोहित और टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन के सिलेक्शन को लेकर आलोचना के दायरे में आ गए क्योंकि टीम में ना सूर्यकुमार यादव को शामिल किया ना ही ईशान किशन को। गेंदबाजी में कुलदीप यादव भी बाहर किए गए हैं। ये सभी ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्रदर्शन करने के बावजूद विभिन्न फॉर्मेट में लगातार मौका ना मिलने के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।
जहां तक भारतीय पारी की बात है तो टीम इंडिया ने पहले विकेट के लिए 100 रनों से ऊपर की साझेदारी कर ली थी। रोहित के अलावा शुबमन गिल भी शतक लगा चुके थे। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications