Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA: क्या तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, राहुल द्रविड़ ने चोट पर दी बड़ी अपडेट

IND vs SA
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जाना है, जिसका आगाज मंगलवार (11 जनवरी) से होगा। इस बीच शनिवार को भारतीय टीम केपटाउन पहुंच गयी है। सेंचुरियन के मैदान पर खेले गये सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 113 रनों से जीत कर इतिहास रचा था तो वहीं पर साउथ अफ्रीका की टीम ने जोहान्सबर्ग के मैदान पर वापसी करते हुए 7 विकेट की ऐतिहासिक जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। ऐसे में केपटाउन पहुंची दोनों टीमें सीरीज के आखिरी मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेंगी। अगर भारतीय टीम केपटाउन टेस्ट में जीत हासिल कर लेगी तो यह पहली बार होगा जब वो साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी।

और पढ़ें: 'कोहली के पास है फेल होने का हक', खराब फॉर्म पर विराट के समर्थन में उतरे डेविड वॉर्नर

जोहान्सबर्ग टेस्ट में पीठ की खिंचाव के चलते बाहर होने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी हद तक फिट हो गये हैं और आखिरी टेस्ट के लिये वापसी करते नजर आयेंगे। इस बीच हेड कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जोहान्सबर्ग टेस्ट में चोटिल हुए हनुमा विहारी और मोहम्मद सिराज की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया कि क्या यह खिलाड़ी केपटाउन टेस्ट मैच का हिस्सा बन सकेंगे या नहीं।

और पढ़ें: कोरोना के बीच ISL के फॉर्मेट में खेला जायेगा IPL 2022, भारत में मेजबानी पर BCCI ले सकता है बड़ा फैसला

सिराज की चोट से जोहान्सबर्ग में हारे

सिराज की चोट से जोहान्सबर्ग में हारे

जोहान्सबर्ग टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन ही जब भारतीय टीम 202 रन पर सिमट गई तो गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गये। इसके बाद मोहम्मद सिराज मैच के दौरान मैदान पर उतरे जरूर लेकिन उस प्रभावशाली तरीके से गेंदबाजी नहीं कर सके जिसके लिये वो जाने जाते हैं और भारतीय गेंदबाजी पर इसका असर भी नजर आया। सिराज की गैर मौजूदगी में केएल राहुल को 240 रनों का बचाव करते हुए 3 ही गेंदबाजों को रोटेट करना पड़ा और वो इसे बचाने में नाकाम रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ ने बात करते हुए कहा,'जोहान्सबर्ग टेस्ट में हार के पीछे सिराज का चोटिल होना बहुत बड़ा कारण रहा। वह पहली पारी से ही 100 प्रतिशत फिट नहीं थे, जबकि दूसरी पारी में उनके लिये चीजें ज्यादा मुश्किल हो गई। हालांकि 100 प्रतिशत फिट नहीं होने के बावजूद सिराज ने गेंदबाजी करने की कोशिश नहीं छोड़ी और दम लगाकर गेंदबाजी की। हमारे पास 5वां गेंदबाज था लेकिन हम उसका उतना इस्तेमाल नहीं कर सके जितना हम चाहते थे और इससे हमारी रणनीति पर असर पड़ा।'

क्या केपटाउन में खेलेंगे मोहम्मद सिराज

क्या केपटाउन में खेलेंगे मोहम्मद सिराज

गौरतलब है कि सिराज के चोटिल होने की वजह से वह ठीक से गेंदबाजी नहीं कर सके। पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने 7 विकेट हासिल नहीं किये होते तो भारत का मैच में बने रहना भी मुश्किल हो जाता, हालांकि दूसरी पारी में ठाकुर के नाम भी उतरी ज्यादा विकेट नहीं हो सकी। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने मोहम्मद सिराज की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि क्या वो केपटाउन टेस्ट में खेल सकेंगे या नहीं।

द्रविड़ ने कहा,'सिराज अभी तक फिट नहीं हुए हैं और अभी उनका फिट होना बाकी है। हम उनकी फिटनेस की स्थिति पर लगातार नजर बनाये हुए हैं और अगले 4 दिनों में हम यह देखेंगे कि क्या वो मैच के लिये फिट हो पायेंगे या नहीं। इस दौरान फिजियो उनका स्कैन करते रहेंगे। वहीं हनुमा विहारी की बात करें तो मैदान पर फील्डिंग करते हुए उन्हें चोट आयी थी, उस पर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। क्योंकि फिजियो से अभी तक उनकी चोट पर डिटेल्ट रिपोर्ट नहीं मिली है।'

टीम में बरकरार रहेंगे रहाणे-पुजारा

टीम में बरकरार रहेंगे रहाणे-पुजारा

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच राहुल द्रविड़ ने लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पर भी बात की और बताया कि कब टीम के युवा मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को नियमित रूप से मौका मिलना शुरू हो जायेगा।

उन्होंने कहा,' सबसे पहले मैं विहारी की तारीफ करना चाहूंगा जिन्होंने जोहान्सबर्ग टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में उनके हाथ पर बहुत खतरनाक गेंद लगी और हम यह कह सकते हैं कि फील्डर भाग्यशाली रहे और कैच उनके हाथें में फंस गया लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जिस खूबसूरती से बल्लेबाजी की वह हमें बहुत आत्म-विश्वास देता है। श्रेयस अय्यर ने 2-3 टेस्ट मैच पहले कुछ ऐसा ही काम किया। उन्हें इस बात को गांठ बांधनी होगी कि जब भी उन्हें मौका मिल रहा है वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि उनका समय जल्दी आ जाये। हालांकि जब आप हमारे सीनियर प्लेयर्स की बात करें तो मुश्किल समय में वो भी सामने आकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे में जब आप युवा खिलाड़ियों को मौका देने की तरफ देखेंगे तो सीनियर्स को अलविदा कहना होगा। हमारे सीनियर खिलाड़ियों को भी अपना समय आने तक इंतजार करना पड़ा था, ऐसे में आपको समझना होगा कि यह नैचुरल प्रक्रिया है और यह जब होगी तब होगी। जब तक टीम में सीनियर खिलाड़ी हैं उन दोनों को नियमित रूप से मौका नहीं दिया जास सकता।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+