IND vs PAK : सानिया मिर्जा ही नहीं बल्कि इन भारतीय लड़कियों ने भी की PAK क्रिकेटरों से शादी, दो का हुआ तलाक
IND vs PAK Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज दुबई में इंडिया-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी, दोपहर 2.30 पर ये मैच दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस हाईवोल्टेज मैच के लिए दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
खैर दोनों देशों के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच पर पूरी दुनिया की नजर हैं, देखते हैं कि आज के मैच में विजयी कौन होता है?

लेकिन इससे पहले हम आपको बताते हैं उन पाकिस्तानियों क्रिकेटर के बारे में, जिन्होंने इंडियन लड़कियों के साथ शादी रचाई, कुछ ने तो ये से साथ जीवनभर निभाया लेकिन कुछ का रिश्ता बहुत जल्द ही टूट गया।
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक का 13 साल बाद टूटा रिश्ता (IND vs PAK )
सानिया मिर्जा-शोएब मलिक: साल 2010 में शोएब मलिक ने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से शादी की थी, दोनों को शादी से एक बेटा इज़हान मिर्ज़ा मलिक है लेकिन साल 2023 में ये हसीन जोड़ा अलग हो गया। शोएब मलिक ने सानिया को छोड़कर तीसरी शादी कर ली, जबकि सानिया आज सिंगल मदर बनकर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं।
अभिनेत्री रीना रॉय ने भी शादी में खाई चोट (IND vs PAK )
मोहसिन खान - रीना रॉय : अपने करियर की पीक पर मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने 1980 लोकप्रिय पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी रचाई थी लेकिन दोनों का कुछ वक्त बात तलाक हो गया, दोनों को शादी से एक बेटी सनम है।
हसन अली -शामिया आरजू : साल 2019 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ने शामिया आरजू के साथ दुबई में शादी की थी। शामिया के घर वाले हरियाणा के नूंह ज़िले के मेवात इलाके की रहने वाली हैं। वो शामिया फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर काम करती हैं। दोनों की शादी भी काफी चर्चित रही थी, दोनों आज अपनी बेटी संग खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
रज़ा हसन को भी हुआ भारतीय मूल की लड़की से प्यार (IND vs PAK )
रज़ा हसन और पूजा बोमन: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रज़ा हसन ने भारतीय मूल की पूजा बोमन से सगाई की है। पूजा न्यूयॉर्क में रहती हैं लेकिन मूल रूप से भारतीय हैं।
जहीर अब्बास -रीता लूथरा: 'एशियाई ब्रैडमैन' के नाम से मशहूर जहीर अब्बास ने इंटीरियर डिजाइनिंग रीता लूथरा से शादी की थी। रीता की फैमिली बंटवारे से पहले पाकिस्तान में ही रहती थी लेकिन विभाजन के बाद वो हिंदुस्तान आ गए थे। रीता से शादी करने से पहले जहरी शादीशुदा और तीन बेटियों के पिता थे लेकिन रीता से शादी करने के पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। शादी के बाद रीता ने अपना नाम और धर्म बदल दिया औरो वो रीता से समीना बन गईं, दोनों को शादी से एक बेटी सोनल है।
रमीज राजा- अंबरीन: पीसीबी के पूर्व चेयरमैन और पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहे रमीज राजा की पत्नी अंबरीन भी भारत से ताल्लुक रखती हैं। उनका ददिहाल दिल्ली का और ननिहाल करनाल का है। हालांकि भारत से इतना करीबी रिश्ता होने के बावजूद भी रमीज भारत के खिलाफ आग उगलने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications