IND vs PAK Match में कौन जीतेगा? IIT वाले बाबा ने की ऐसी भविष्यवाणी जिसे सुनते ही भड़के लोग

IIT Baba prediction on IND vs PAK Match: चैंपियंस ट्राफी 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 23 फरवरी को होने वाली है, दोनों देश के क्रिकेट फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इंडिया-पाकिस्तान का मैच जब भी होता है तो रोमांच का स्तर काफी हाई होता है।

हालांकि पिछले कुछ वक्त से इंडिया-पाकिस्तान के रिश्तों में काफी तनाव है और इसी वजह से दोनों टीमें हाइब्रिड मोड में चैंपियंस ट्राफी का टूर्नामेंट खेल रही हैं।

IND vs PAK Match

लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच के पहले, प्रयागराज महाकुंभ 2025 से चर्चा में आए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनने के बाद लोग उन पर काफी गुस्सा हो गए हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

'इंडो-पाक मुकाबले में टीम इंडिया का जीतना काफी मुश्किल' (IND vs PAK)

दरअसल Rachitrarool LIVE You tube चैनल से बात करते हुए आईआईटी बाबा ने कहा कि 'भारतीय क्रिकेटर भगवान के प्रति अपना आभार नहीं जताते हैं इसलिए इंडो-पाक मुकाबले में टीम इंडिया का जीतना काफी मुश्किल है, यहां तक कि विराट कोहली अपना एड़ी-चोटी का दम भी लगा दें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा और भारत जीत नहीं पाएगा, इस बार का रिजल्ट अलग होगा।'

सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस बुरी तरह से भड़क गए (IND vs PAK)

अभय सिंह का ये बयान जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस उनपर बुरी तरह से भड़क गए और वो जमकर अभय सिंह को ट्रोल करने लगे। कुछ लोगों ने तो उन्हें काफी बुरा-भला भी बोला है और कुछने उन्हें ढोंगी बाबा की संज्ञा भी दे डाली है।

'पाकिस्तान को पूरा भरोसा है कि संडे को वो ही विजयी होगा'

मालूम हो कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप ए का पहला मुकाबला कराची में हुआ, जहां पड़ोसी देश कीवी टीम से 60 रनों से हार गया, अपनी धरती पर शर्मनाक हार झेलने वाले पाकिस्तान, को पूरा भरोसा है कि संडे को वो ही विजयी होगा।

'भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली है संडे को भिड़ंत'

तो वहीं दूसरी ओर भारत ने अपने ओपनिंग मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया है। 23 फरवरी के बाद इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत के लिए दोनों देशों ने अपनी-अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी है, देखते हैं कि उस दिन बाजी किसके हाथ लगती है?

कौन हैं IIT वाले बाबा अभय सिंह?

महाकुंभ 2025 में IIT वाले बाबा अभय सिंह की कहानी तब सामने आई जब वो वहां संत के रूप में पहुंचे थे। उनकी तस्वीर वायरल होने पर उनके घरवालों ने उन्हें पहचान लिया और तब जाकर लोगों को पता चला कि आखिर अभय सिंह हैं कौन और कहां के रहने वाले हैं।

IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया

आपको बता दें कि अभय सिंह ने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक किया था, वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, उन्होंने एक फोटोग्राफर के रूप में काम भी किया है लेकिन अचानक से उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हो गया और उन्होंने सांसरिक जीवन छोड़कर संन्यास ले लिया।

संसार से मोह-भंग, आध्यात्मिकता का रास्ता चुना

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वो बचपन से ही घरेलू हिंसा के शिकार थे और तमाम योग्यता होने के बावजूद वो मानसिक दबाब झेल रहे थे जिसकी वजह से उनका संसार से मोह-भंग हो गया और उन्होंने आध्यात्मिकता का रास्ता चुन लिया, इस दौरान, उन्होंने दिल्ली, धर्मशाला, ऋषिकेश जैसे स्थानों पर भी आध्यात्मिक अध्ययन किया

सवालों के घेरे में बाबा अभय सिंह (IND vs PAK)

महाकुंभ में जब उनकी तस्वीरें वायरल हुईं तो उनके घरवालों ने उन्हें पहचान लिया और उनसे घर आने का आग्रह भी किया था लेकिन अभय़ सिंह ने मना कर दिया। प्रयागराज महाकुंभ में उनके साथ एक विवाद भी जुड़ गया।

दरअसल जनवरी 2025 में, जूना अखाड़ा ने, गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के आरोप में बाबा अभय सिंह को निष्कासित कर दिया, जिसके बाद उनका अखाड़े के आस-पास दिखना वर्जित हो गया।

सोशल मीडिया पर भड़के लोग, बाबा को कर रहे हैं ट्रोल

इसी वजह से वो महाकुंभ छोड़कर भी चले गए लेकिन सोशल मीडिया पर वो लगातार सक्रिय हैं फिलहाल इंडो-पाक मैच के बारे में उनकी भविष्यवाणी ने लोगों को उनसे नाराज कर दिया और इसी वजह से वो इस वक्त लोगों के निशाने पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+