'जो बीत गई सो बात गई ..आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है', अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में उतरे कई दिग्गज
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली हार के लिए अर्शदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा और वहीं से मैच पूरी तरह से पाकिस्तान के पक्ष में चला गया।
नई दिल्ली, 5 सितंबर। पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली हार के लिए अर्शदीप सिंह को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा और वहीं से मैच पूरी तरह से पाकिस्तान के पक्ष में चला गया। अर्शदीप सिंह की इस गलती के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें अलग-अलग तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। फैंस अर्शदीप सिंह को लेकर कई मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
Recommended Video

आकाश चोपड़ा ने किया सपोर्ट
अर्शदीप सिंह को भले ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा हो, लेकिन ऐसे लोग भी कम नहीं हैं जो उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने अर्शदीप सिंह को लेकर पॉजिटिव ट्वीट भी किया है। वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी अर्शदीप सिंह का समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस हार का ठिकरा अर्शदीप के सिर पर ना फोड़ने की गुजारिश भी की।
'जो बीत गई सो बात गई ..'
आकाश चोपड़ा ने अर्शदीप सिंह को सपोर्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया डीपी पर उनकी तस्वीर लगा ली। इतना ही नहीं आकाश ने अर्शदीप सिंह के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा कि जो बीत गई सो बात गई, आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है...आकाश चोपड़ा की तरह पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अर्शदीप सिंह के सपोर्ट में एक ट्वीट किया और लोगों से उनकी आलचनाएं बंद करने के लिए कहा।
कोई भी जानबूझकर नहीं छोड़ता कैच
आकाश चोपड़ा के अलावा हरभजन ने ट्वीट कर लिखा कि युवा अर्शदीप की आलोचना करना बंद करें। कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता। हमें अपने लड़कों पर गर्व है। पाकिस्तान ने बेहतर खेला। ऐसे लोगों पर शर्म आती है जो इस प्लेटफॉर्म पर सस्ती बातें कहकर हमारे ही लोगों को नीचा दिखाते हैं। अर्श गोल्ड की तरह है। युवाओं का आलोचना करना बंद करें।
अर्शदीप सिंह एक मजबूत शख्सियत है
वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफन पठान ने भी अर्शदीप सिंह को सपोर्ट करते हुए ट्विट किया है। इरफन पठान ने लिखा कि अर्शदीप सिंह एक मजबूत शख्सियत है। इसी तरह रहना लड़के...पाकिस्तान के पू्र्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज भी अर्शदीप सिंह को लेकर एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने हम इंसान हैं. इस तरह की गलती पर किसी को शर्मिंदा मत करिए प्लीज। इन सभी दिग्गजों का ट्वीट सोशल मीडिया पर अर्शदीप के सपोर्ट में वायरल हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications