VIDEO: 'रब से सजन से झूठ नहीं बोलना', 15 महीने बाद मोहम्मद शमी करेंगे ये काम, Hasin Jahan का वीडियो वायरल
Hasin Jahan, Video Viral: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भारतीय टीम में वापसी करना फैंस के लिए बड़ी खबर है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मोहम्मद शमी का चयन किया गया है। 22 जनवरी यानी कि बुधवार को होने वाले पहले मुकाबले में 15 महीने बाद मोहम्मद शमी मैदान पर भारतीय जर्सी में नजर आने वाले हैं। शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से भारत के लिए कई मैचों में अहम योगदान दिया है, खासकर वनडे विश्व कप 2023 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
15 महीने बाद शमी की वापसी
मोहम्मद शमी की चोट और सर्जरी के बाद टीम में वापसी से उनकी फिटनेस को लेकर फैंस चिंतित हैं। लेकिन मैच से पहले उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज में उनकी मौजूदगी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को और मजबूती मिल सकती है। 15 महीने बाद वह टीम में लौट रहे हैं और ऐसे में उन्हें एक बार फिर खुद को साबित करना होगा। क्योंकि इंग्लैंड सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी टीम में भी शमी शामिल हैं।

हसीन जहां ने शेयर किया वीडियो (Hasin Jahan, Video Viral)
मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने मैच से पहले मंगलवार रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक बॉलीवुड फिल्म जान के एक गाने 'रब से सजन से झूठ नहीं बोलना, ना जी ना उसका नाम नहीं बोलना' पर रील बनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गाने में हसीन जहां मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है, जिसे लेकर फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं ट्रोल
बता दें कि हसीन जहां और मोहम्मद शमी के बीच विवादों की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। शमी पर अपनी पत्नी को धोखा देने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए गए थे, जिनकी वजह से हसीन जहां को मीडिया और फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा। हसीन जहां अपने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के पहलुओं को शेयर करती रहती हैं, जो कई बार ट्रोलिंग का कारण बन जाते हैं।
कुछ लोग हसीन जहां को उनके निजी जीवन से ज्यादा जोड़कर देखते हैं और इस कारण वे सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हैं। लोग उन्हें उनके पति के साथ विवाद और रिश्ते को लेकर ही ज्यादा पहचानते हैं, जिससे उनके बारे में अधिक नकारात्मक बातें बनती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीर और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications