'तेरे इश्क का मुझपे हुआ ये असर है', क्या अभी भी पहले पति के टच में हैं Hasin Jahan? इस वजह से उठे सवाल
Hasin Jahan New Video: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम नें चुना गया है। आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मोहम्मद शमी मैदान पर नजर आए थे। लंबे समय बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से मोहम्मद शमी वापसी करने वाले हैं। मोहम्मद शमी अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं।
क्या पहले पति के टच में हैं हसीन जहां? (Hasin Jahan New Video)
मोहम्मद शमी से अलग होने के बाद अपने भविष्य को संवारने के बीच हसीन जहां एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे देखने के बाद कुछ फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि हसीन जहां अभी भी अपने पहले पति के टच में हैं। जिसके बाद कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

हसीन जहां को गिफ्ट में मिली साड़ी
हसीन जहां ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह भारतीय परिधान साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में नागिन फिल्म का गाना तेरे इश्क़ का मुझपे हुआ ये असर है...चल रहा है। इस पोस्ट पर कैप्शन में फैंस से सवाल करते हुए लिखा था "साड़ी कैसी है मेरी बड़ी बेटी खुशी ने मुझे गिफ्ट की है।
ऐसे में फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बड़ी बेटी उनके टच में कैसे है? क्योंकि वह इससे पहले कभी भी अपनी दोनों बड़ी बेटियों का जिक्र कभी नहीं करती थी। ऐसे में फैंस मान रहे हैं कि हसीन जहां अभी भी अपने पहले पति के टच में हैं।
हसीन जहां को लेकर उठे सवाल
हसीन जहां की निजी जिंदगी और उनके पिछले रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी के तलाक के बाद उन्होंने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोर्ट में इन आरोपों को साबित नहीं कर पाईं। इसके बावजूद उनकी और उनके परिवार की स्थिति हमेशा चर्चा में रही है। अब यदि हसीन जहां की हाल की सोशल मीडिया पोस्ट या सार्वजनिक गतिविधियों की बात की जाए, तो यह सही है कि उनके बच्चों का जिक्र नहीं है, और यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि यह साड़ी उन्हें बड़ी बेटी ने कैसे दी।












Click it and Unblock the Notifications