Rishabh Pant को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया, BCCI का बड़ा फैसला

ऋषभ पन्त को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन बोर्ड की लगातार आलोचना हो रही थी। हालांकि बीसीसीआई ने कहा है कि पन्त को मेडिकल ग्राउंड पर टीम से बाहर किया गया है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant Released: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से लगातार खराब रहा है। पन्त को टीम में शामिल करने के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को भी फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने उनको लगातार बैक किया है। बांग्लादेश दौरे के लिए उनको वनडे टीम में शामिल किया गया था। अब नई खबर सामने आई है कि पन्त को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

ऋषभ पन्त बांग्लादेश वनडे सीरीज से बाहर
बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेडिकल टीम से परामर्श के बाद ऋषभ पन्त को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह टेस्ट सीरीज के लिए टीम में फिर से शामिल होंगे। टीम में उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। अक्षर पटेल बांग्लादेश के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

Recommended Video

      IND vs BAN: Rishabh Pant हुए ODI सीरीज से बाहर, Team India को लगा झटका | वनइंडिया हिंदी *Cricket


      मेडिकल कंडीशन की जानकारी सामने नहीं आई
      ऋषभ पन्त को बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद सलेक्शन को गलत बताने वालों के बयान आ रहे थे। अब मेडिकल ग्राउंड पर उनको टीम से बाहर किया गया है। हालांकि किस तरह की चोट ऋषभ पन्त को है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बीसीसीआई ने ज्यादा कुछ नहीं बताया है। देखना होगा कि आने वाले समय में इस बारे में चीजें साफ़ हो पाती हैं या नहीं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में केएल राहुल कीपर के तौर पर खेल रहे हैं।
      मोहम्मद शमी भी हुए हैं बाहर
      वनडे सीरीज से एक दिन पहले मोहम्मद शमी के बाहर होने की जानकारी भी बोर्ड की तरफ से दी गई। उमरान मलिक को शमी का रिप्लेसमेंट घोषित किया गया। शमी बांग्लादेश दौरे की टेस्ट टीम में भी शामिल हैं। देखना होगा कि टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फिटनेस को लेकर क्या अपडेट सामने आता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+