VIDEO: मोहम्मद सिराज ने स्लेजिंग से नजमुल हसन को छेड़ा तो बल्लेबाज ने चौके से दिया जवाब, वीडियो वायरल
मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज नजमुल हसन शान्तो को चौथे दिन के खेल में स्लेज किया लेकिन बल्लेबाज ने मुंह से जवाब नहीं दिया।

IND vs BAN 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में कुछ गर्मागर्म बहस देखने को मिली है। पहली पारी में लिटन दास को मोहम्मद सिराज ने स्लेज किया था। बाद में वह आउट होकर चलते बने और विराट कोहली ने भी मजाक उड़ाया था। बांग्लादेश की दूसरी पारी में भी सिराज ने कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस बार उनके सामने नजमुल हसन शान्तो थे। नजमुल ने स्लेजिंग को आसानी से झेल लिया।
नजमुल हुसैन शान्तो का अर्धशतक पूरा होने के बाद मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज उनके पास आए और कुछ कहा लेकिन बल्लेबाज ने हसंकर मामले को जाने दिया। इसके बाद सिराज एक बार फिर से आए और कुछ कहा लेकिन इस बार बल्लेबाज शान्तो ने देखकर कुछ नहीं कहा। सिराज यहाँ भी नहीं रुके और अगले ओवर में एक बार फिर से बल्लेबाज के करीब आए और स्लेजिंग की। शान्तो सिर्फ मुस्कुराए और कुछ नहीं बोला। इसके बाद शान्तो ने अगली गेंद को पुल करते हुए सिराज की गेंद को चार रन के लिए सीमा रेखा से बाहर भेज दिया। शान्तो ने अपना जवाब बल्ले से दिया। सिराज की स्लेजिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
भारत से मिले 513 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। नजमुल हसन और जाकिर हसन ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। शान्तो अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद 67 रनों के निजी स्कोर पर उमेश यादव की गेंद पर ऋषभ पन्त को कैच थमाकर चलते बने। जाकिर हसन अपनी फिफ्टी के बाद भी क्रीज पर बने रहे।
इससे पहले तीसरे दिन भारतीय टीम ने 2 विकेट पर 258 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने अपना पहला टेस्ट शतक जमाया। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी एक तेज शतकीय पारी खेली। पुजारा ने लगभग चार साल बाद एक धमाकेदार टेस्ट शतकीय पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications