FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना-फ़्रांस का फाइनल कब और कहां देखें, भारत में टाइम क्या रहेगा, जानें पूरी डिटेल
फीफा वर्ल्ड कप अब अंतिम पड़ाव पर है। फाइनल मैच अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 दिसम्बर को खेला जाएगा।

FIFA World Cup Final, Argentina vs France: फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप अब समापन की तरफ है और हर किसी को इंतजार चैम्पियन टीम का है। फाइनल मैच में अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच 18 दिसम्बर को खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रयास जीत दर्ज करते हुए खिताब हासिल करना होगा। इसके अलावा 17 दिसम्बर को क्रोएशिया और मोरक्को के बीच तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला होना है। अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
अर्जेंटीना और फ़्रांस दोनों टीमें अपना तीसरा वर्ल्ड कल खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। अर्जेंटीना ने साल 1978 और 1986 में खिताबी जीत दर्ज की थी। फ्रांस ने 1998 और 2018 में ख़िताब जीता था। फ्रांस का प्रयास रहेगा कि लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया जाए। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच खेले गए 12 मैचों में 6 बार अर्जेंटीना ने और 3 बार फ्रांस ने जीत दर्ज की है। यहां अर्जेंटीना का पलड़ा भारी है।
अर्जेंटीना टीम वर्ल्ड कप में छठा फाइनल मैच खेल रही है। वहीँ फ़्रांस चौथी बार फाइनल में उतरेगी। अगर फ्रांस इस वर्ल्ड कप को जीतने में सफल रहती है, तो ख़िताब बचाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले इटली ने 1934 और 1938 में ऐसा किया था। ब्राजील ने 1958 और 1962 में लगातार दो वर्ल्ड कप खिताब जीते थे। इस बार फ्रांस के पास यह मौका है।
अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल कब खेला जाएगा
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसम्बर 2022 को खेला जाएगा।
अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल कितने बजे और कहां खेला जाएगा
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल मुकाबला कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच फाइनल लाइव टीवी पर कहां देखें
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच लाइव टीवी पर देखा जा सकता है। स्पोर्ट्स 18 चैनल पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। OTT प्लेटफॉर्म में जियो सिनेमा और वेबसाईट पर फ्री में देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications